होम / प्रिंट / प्रशासन को भारी पड़ सकती है पत्रकारों पर दिखाई ये ‘दरियादिली’

प्रशासन को भारी पड़ सकती है पत्रकारों पर दिखाई ये ‘दरियादिली’

दैनिक भास्कर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आठ अखबारों के पत्रकारों को कलेक्टर की ओर से पचास-पचास हजार रुपए के चेक बांटने का मामला सामने आया है। मामला गुजरात के राजकोट का है। खबर है कि दैनिक भास्कर समूह के अखबार ‘दिव्य भास्कर’ के पत्रकारों ने इसे रिश्वत करार देते हुए चेक लेने से इनकार कर दिया और गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम को पूरे वाकये से अवगत करा दिया। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य सचिव अनिल मुकीम ने रविवार को जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जाता है कि इन सभी चेकों पर राजकोट की कलेक्टर और रेजिडेंट एडिशनल कलेक्टर के हस्ताक्षर हैं। ये चेक गणतंत्र दिवस समारोह के राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी के बाद राजकोट कार्यालय की ओर से जारी किए गए थे। चेक देते समय पत्रकारों को कहा गया था कि 26 जनवरी की अच्छे कवरेज के एवज में यह चेक दिए जा रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद दौरान कलेक्टर रेम्या मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह सब नियमानुसार हुआ है। चेक देना कोई गलत काम नहीं है।’

कलेक्टर का यह भी कहना था, ‘सरकारी रुपए हैं तो नियमानुसार ही भुगतान होता है, लेकिन यह फंड जनभागीदारी का (लोगों द्वारा मिले रुपए) था, इसलिए रुपए बाहर-ही बाहर दिए गए है।’ हालंकि, वह कोई भी बिल या रिलीज ऑर्डर पेश नहीं कर सकीं।

कलेक्टर ने दावा किया कि गणतंत्र दिवस पर दान देने वाले विरल डेवलपर्स ने कहा था कि प्रचार और प्रसार के लिए सार्वजनिक समाचार दें, जबकि दैनिक भास्कर द्वारा पूछे जाने पर विरल डेवलपर्स के ललित भालोडिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कलेक्टर को 4 लाख रुपए दिए गए थे, लेकिन किसी पत्रकार को रुपए देने के लिए नहीं कहा था। वहीं, जब शनिवार को दैनिक भास्कर की टीम एडिशनल कलेक्टर परिमल पंड्या के दफ्तर पहुंची और जानना चाहा कि जब हमने विज्ञापन नहीं छापा है, तब भी हमारा चेक क्यों बना? इस पर एडिशनल कलेक्टर का कहना था,‘हमने यह जांच नहीं की। 26 जनवरी का कार्यक्रम अच्छा रहा। विज्ञापन नहीं छापा हो तो भी आपसे लगाव है, इसलिए चेक स्वीकार कर लीजिए।’ इस मामले को मुख्य सचिव तक पहुंचाने वाले दैनिक भास्कर का कहना है कि उनकी टीम ने यह चेक सिर्फ सबूत जुटाने के तहत लिया था।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स दैनिक भास्कर रिश्वत
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

37 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

21 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago