होम / प्रिंट / दैनिक जागरण के Inext में हुए कई उलटफेर
दैनिक जागरण के inext में हुए कई उलटफेर
जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) के आगरा एडिशन में कई फेरबदल की खबर है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) के आगरा एडिशन में कई फेरबदल की खबर है। बताया जाता है कि यहां लंबे समय से संपादक के रूप में कार्यरत सचिन वासवानी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया है। सचिन ने किन वजहों से इस्तीफा दिया है, फिलहाल इस वजह का पता नहीं चल सका है। खबर तो ये है कि उनके खिलाफ किसी मामले में मैनेजमेंट लेवल से जांच कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा, आईनेक्स्ट आगरा से विद्याराम नागर और राजीव अग्निहोत्री का तबादला भी किया गया है। विद्याराम नागर को जहां पटना भेजा गया है, वहीं राजीव अग्निहोत्री को देहरादून ट्रांसफर किया गया है। दोनों करीब पांच साल से यहां काम कर रहे थे। विद्याराम जहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, वहीं राजीव अग्निहोत्री डेस्क पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले विद्याराम नरवार को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 14-15 साल का अनुभव है। पूर्व में वह हिन्दुस्तान समेत कई अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं, आगरा में आईनेक्स्ट का कामकाज संभालने के लिए मेरठ से अखिल दीक्षित को लाया गया है। बतौर एडिटोरियल हेड उन्होंने जॉइन भी कर लिया है। अखिल दीक्षित को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह ‘सहारा’ और ‘द सी एक्सप्रेस’ में भी रह चुके हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट Rajeev Agnihotri Akhil Dixit राजीव अग्निहोत्री अखिल दीक्षित विद्याराम नरवार