होम / प्रिंट / दैनिक जागरण: हटाए गए इन तीन जिलों के प्रभारी, हुईं नई नियुक्तियां

दैनिक जागरण: हटाए गए इन तीन जिलों के प्रभारी, हुईं नई नियुक्तियां

इन जिलों में अब डेस्क से भेजे गए पत्रकार निभाएंगे प्रभारी की भूमिका

पंकज शर्मा 6 years ago

दैनिक जागरण, गोरखपुर से बड़ी खबर है। खबर ये है कि गोरखपुर मुख्यालय पर कार्यरत तीन जिलों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। जिन जिलों के प्रभारी बदले गए हैं, उन्हें मुख्यालय पर बुलाया गया है, वहीं इन जिलों में डेस्क से तीन पत्रकारों को भेजा गया है।  

संपादकीय प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। जिन जिलों के प्रभारियों को बदला गया है, उनमें कुशीनगर के जिला प्रभारी अजय शुक्‍ल, देवरिया के प्रभारी प्रभात पाठक और संतकबीर नगर के जिला प्रभारी वेद गुप्‍ता शामिल हैं।

वहीं, इनकी जगह गोरखपुर मुख्‍यालय में सिटी डेस्‍क पर कार्यरत आशीष श्रीवास्‍तव को कुशीनगर, प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्यरत महेंद्र त्रिपाठी को देवरिया और जनरल डेस्‍क पर कार्यरत राजनारायण मिश्र को संतकबीर नगर के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन जिला प्रभारियों के एक साथ बदले जाने को लेकर दैनिक जागरण में तमाम चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार, ये प्रभारी लंबे समय से एक ही स्थान पर काम कर रहे थे, इसलिए ये बदलाव किए गए हैं।

 


टैग्स दैनिक जागरण अजय शुक्ल् प्रभात पाठक वेद गुप्ताt आशीष श्रीवास्तरव महेंद्र त्रिपाठी राजनारायण मिश्र
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago