होम / प्रिंट / ऑफिस से काम करने के लिए इस बड़े अखबार ने एम्प्लॉयीज को दिया ये खास ऑफर

ऑफिस से काम करने के लिए इस बड़े अखबार ने एम्प्लॉयीज को दिया ये खास ऑफर

कोरोना महामारी के बाद अब कंपनी का लोगों को काम पर लौटने का आदेश कंपनी और कर्मचारी के बीच विवाद की वजह बनता जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी ने पिछले दो सालों में काफी कुछ बदल दिया है। एक तरफ जहां कोरोना ने न सिर्फ दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, तो वहीं दूसरी तरफ दो साल से भी ज्यादा समय तक लोगों को कई तरह की पाबंदियों का भी सामना करना पड़ा, जिसके चलते लोगों की आदतों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के बाद लोगों को घर से ही काम करना पड़ा। अब हालत यह है कि कोरोना पर काबू होने के बाद भी कर्मचारी घर से काम करने में इतने सहज हो गए हैं कि अब वो ऑफिस जाना ही नहीं चाहते। उन्होंने अब दफ्तर से दूर बैठ कर काम करने की व्यवस्था को ही अपना लिया है। ऐसे में अब कंपनी का लोगों को काम पर लौटने का आदेश कंपनी और कर्मचारी के बीच विवाद की वजह बनता जा रहा है।

ऐसे में अब, अमेरिका का प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपने कर्मचारियों को फिर से ऑफिस आने के लिए कहा है, जोकि किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इन दिनों, न्यूयॉर्क टाइम्स को अपने कर्मचारियों से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सैकड़ों कर्मचारी अब बेहतर डील की मांग कर रहे हैं, जबकि कंपनी की ओर से उन्हें रिटर्न-टू-ऑफिस पर्क के रूप में ब्रैंडेड लंच डिब्बे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ट्विटर पर अंग्रेजी दैनिक के साथ काम करने वाले पत्रकार दावा कर रहे हैं कि उन्हें ऑफिस आने के एवज में ब्रैंडेड लंच बॉक्स दिए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के स्टॉफ को बुलाए जाने के इस तरीके का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है।

विजुअल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टर हेली विलिस ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “@nytimes इस हफ्ते अपने कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के रूप में ब्रैंडेड लंच बॉक्स दे रहा है। हम इसकी जगह सम्मान और एक उचित अनुबंध चाहते हैं।”

test

उन्होंने आगे लिखा, “इस हफ्ते भी मैं अपने @NYTimesGuild और @NYTGuildTech के 1300 सहयोगियों के साथ @WirecutterUnion के समर्थन के साथ घर से ही काम कर रही हूं।”

बता दें कि ‘द वायरकटर यूनियन’ न्यूयॉर्क के न्यूज गिल्ड का एक हिस्सा है, जो यूएस आधारित मीडिया संगठनों के साथ कार्यरत कर्मचारियों का एक संघ है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘हम निष्पक्ष अनुबंधों और मजबूत कार्यस्थल सुरक्षा प्रयासों की जंग में अपने @NYTGuildTech और @NYTimesGuild के सहयोगियों के साथ खड़े हैं।” ऐसा माना जाता है कि 1,000 से अधिक कर्मचारी इसका समर्थन कर रहे हैं।

‘द वायरकटर यूनियन’ ने NYT रिपोर्टर रेमी टुमिन की एक पोस्ट भी साझा की है, जिसमें ब्रैंडेड लंचबॉक्स की एक तस्वीर दिख रही है। यह पोस्ट वैसी ही थी जैसी हेली विलिस और न्यूयॉर्क टाइम्स के कई अन्य कर्मचारियों ने की थी।


टैग्स न्यूयॉर्क टाइम्स ब्रैंडेड लंच बॉक्स ऑफिस बेटर डील
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago