होम / प्रिंट / वीर सावरकर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराएगी ये किताब
वीर सावरकर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराएगी ये किताब
12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ‘ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस किताब को लॉन्च करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी के अनछुए पन्नों से रूबरू कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक उदय माहूरकर (Uday Mahurkar) व चिरायु पंडित ने एक किताब लिखी है। ‘वीर सावरकर- द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ शीर्षक से लिखी गई इस किताब की लॉन्चिंग 12 अक्टूबर 2021 को की जाएगी।
यह किताब ‘रूपा पब्लिकेशंस इंडिया’ की ओर से प्रकाशित की गई है। इस किताब को नई दिल्ली स्थित ‘डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर‘ में 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ‘ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लॉन्च करेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
‘ Veer Savarkar:The Man Who Could Have Prevented Partition’ will be available in bookstores on 12 October. You can pre order the book on Amazon https://t.co/9kd77vuhYG
— Uday Mahurkar (@UdayMahurkar) September 20, 2021
It will be launched on the same date by RSS Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat ji in Delhi. https://t.co/u5MdHuBCon
टैग्स वीर सावरकर रूपा पब्लिकेशंस इंडिया चिरायु पंडित उदय माहूरकर