होम / प्रिंट / बाजार में जल्द दिखेगी वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव की नई किताब
बाजार में जल्द दिखेगी वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव की नई किताब
21 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किया जाएगा किताब का लोकार्पण
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने शानदार जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल शुरू किया है। चुनाव और मोदी की दोबारा ताजपोशी के साथ ही इस दौरान राजनीति से जुड़ीं तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं को ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप के हिंदी अखबार 'नवोदय टाइम्स' के एग्जिक्युटिव एडिटर अकु श्रीवास्तव ने एक किताब की शक्ल दी है। ‘चुनाव 2019 कहानी मोदी 2.0 की’ शीर्षक से लिखी गई इस किताब का लोकार्पण 21 नवंबर 2019 को किया जाएगा।
नई दिल्ली में रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में गुरुवार की शाम पांच बजे आयोजित एक समारोह में किताब का लोकार्पण केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद के हाथों होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव और ‘CVoter’ के संस्थापक एवं चुनाव विश्लेषक यशवंत देशमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। इस किताब का प्रकाशन ‘प्रभात प्रकाशन’ ने किया है।
बता दें कि अकु श्रीवास्तव की गिनती देश के बड़े पत्रकारों में होती है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले अकु श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी लंबा अनुभव है। पूर्व में वह दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स, राजस्थान पत्रिका, एक्सप्रेस ग्रुप, अमर उजाला और हिन्दुस्तान टाइम्स समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स अकु श्रीवास्तव किताब का लोकार्पण बुक लॉन्चिंग