होम / प्रिंट / ऐश्वर्या पंडित की किताब की लॉन्चिंग आज
ऐश्वर्या पंडित की किताब की लॉन्चिंग आज
दिल्ली में ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के सेमिनार हॉल में शाम छह बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में की जाएगी इस किताब की लॉन्चिंग।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल’ (ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी) में एसोसिएट प्रोफेसर ऐश्ववर्या पंडित ने मुस्लिम राजनीति के बदलते स्वरूप और स्वतंत्र भारत में नागरिकता के मुद्दे को समूचे रूप में समेटते हुए ‘Claiming Citizenship and Nation: Muslim Politics and State Building in North India, 1947-1986’ के नाम से एक किताब लिखी है।
इस किताब की लॉन्चिंग 25 मई को दिल्ली में ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के सेमिनार हॉल में शाम छह बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में की जाएगी।
इस किताब को ‘रूटलेज’ (RouteLedge) पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है। बताया जाता है कि इस किताब में पूरे उत्तर भारत में अल्पसंख्यक समूहों की चुनावी लामबंदी (electoral mobilization) विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में जहां मुस्लिम विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जनसांख्यिकी रूप से प्रभावशाली रहे हैं, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
टैग्स इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बुक लॉन्च एश्वर्य पंडित शर्मा क्लेमिंग सिटीजनशिप एंड नेशन