होम / प्रिंट / किस तरह पत्रकार ने कर डाली पूरे 10 करोड़ की गलती, जानें यहां

किस तरह पत्रकार ने कर डाली पूरे 10 करोड़ की गलती, जानें यहां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 6 महीनों में मिले उपहारों की नीलामी 14 सितम्बर से ऑनलाइन शुरू की गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

इन दिनों एक न्यूज चैनल का विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ये नहीं बता पाते कि पांच ट्रिलिटन में कितने जीरो होते हैं, अब ऐसी ही गलती हरिभूमि अखबार के पत्रकार ने की है। दरअसल खबर जुडी है पीएम मोदी को मिलने वाले गिफ्ट्स की नीलामी से, इस नीलामी में आप ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं। इस खबर में बताया गया है कि कैसे मोदी को गिफ्ट में मिले एक फोटोफ्रेम की नीलामी राशि 11 करोड़ रुपए पहुंच गई है, जबकि सच कुछ अलग है।

दरअसल पिछले 6 महीनों में मिले उपहारों की नीलामी 14 सितम्बर से ऑनलाइन शुरू की गई है, ये उपहार आप नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट देख सकते हैं औऱ pmmementos.gov.in पर ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। इस साइट पर एक-एक उपहार की फोटो, रिजर्व राशि, किसने दिया, कौन सा बिक चुका है आदि जानकारी ले सकते हैं। 15 सितंबर को दैनिक जागरण ने एक खबर लगाई कि कैसे मोदी को मिले एक गमछे की बोली 11 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। हालांकि दैनिक जागरण ने लिखा था बोली लगाने वाले की जांच हो रही है, इसलिए गमछे को नीलामी में से हटा लिया गया है, साइट पर उसका फोटो मिला भी नहीं।

लेकिन इसी खबर को हरिभूमि में इस हेडलाइन से छापा गया था-पीएम मोदी के फोटोफ्रेम की बोली लगी 11 करोड़, प्रधानमंत्री के उपहारों की नीलामी की कीमतें हैरान कर देंगी। अब हमने इस खबर की पड़ताल नीलामी वाली वेबसाइट पर जाकर की तो पता चला कि इस फोटोफ्रेम की नीलामी रोकी जा चुकी है और बोली लगी है 1,00,00,100 रुपए की, जो संख्या में ही लिखा है रुपयों मे नहीं। ये राशि शब्दों में एक करोड़ एक सौ रुपए होती है, लेकिन हरिभूमि की खबर में इसे 11 करोड़ रुपए लिख दिया गया है और दो दिन बीतने के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया गया है।

हमें लगता है खबर लिखने वाले ने दैनिक जागरण की खबर देखी होगी, उसे 11 करोड़ का कुछ और मिला नहीं तो उसने सोचा होगा कि गमछा नहीं, बल्कि फोटोफ्रेम 11 करोड़ में बिका होगा, जो हकीकत में 1 करोड़ 100 रुपए का ही है, सो उसने अपनी एक नई खबर लिख डाली। दिखने में ये गलती छोटी है, लेकिन है 10 करोड़ की। वैसे भी 1 में एक ही 1 होता है और 11 में दो एक होते हैं, लिखने वाले को ये तो सोचना चाहिए था।


टैग्स हरिभूमि पत्रकार की गलती 10 करोड़ की गलती
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago