होम / प्रिंट / एयर इंडिया ने लॉन्च की नई मैगजीन ‘Namaste.ai’

एयर इंडिया ने लॉन्च की नई मैगजीन ‘Namaste.ai’

इस मैगजीन के पहले अंक में जेआरडी टाटा पर कवर स्टोरी की गई है। यह मैगजीन एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में उपलब्ध है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एयर इंडिया’ (Air India) ने अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान कस्टमर एक्सपीरिएंस को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अपनी नई इनफ्लाइट मैगजीन ‘नमस्ते.एआई’ (namaste.ai) लॉन्च की है। 25 जुलाई से यह मैगजीन ‘एयर इंडिया’ की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में उपलब्ध हो गई है।

‘नमस्ते.एआई’ के पहले अंक में जेआरडी टाटा पर 29 जुलाई को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में एक कवर स्टोरी छपी है। जेआरडी टाटा ने करीब 90 साल पहले इस एयरलाइन की स्थापना की थी। 88 पेज वाली यह मैगजीन एयर इंडिया के करीब 69 साल बाद टाटा समूह में लौटने के बाद जारी होने वाली पहली मैगजीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैगजीन ने एयर इंडिया की द्विभाषी मैगजीन 'शुभ यात्रा' (Shubh Yatra) को रिप्लेस किया है यानी उसकी जगह ली है।  

बता दें कि एयर इंडिया को सबसे पहले जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से लॉन्च किया था। वर्ष 1946 में इसका नाम बदलकर एयर इंडिया कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 1954 में सरकार ने टाटा से एयर इंडिया को खरीदकर उसका राष्ट्रीकरण कर दिया था। हालांकि, अब इसका स्वामित्व टाटा समूह के पास है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने मैगजीन में लिखा है, ‘एक नई एयर इंडिया उड़ान भर रही है और जैसे-जैसे हम प्रगति कर रहे हैं, हम आपकी प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘नमस्ते.एआई नाम भारतीय अभिवादन शैली से आया है। विविधताओं वाले भौगोलिक क्षेत्रों, लोगों और संस्कृतियों की भूमि होने के अलावा भारत अपने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए जाना जाता है। नमस्ते.एआई के माध्यम से हम अपने मेहमानों को वह सब और उससे भी अधिक की एक झलक देने का प्रयास करेंगे। हम अपने मेहमानों के हमारे साथ उड़ान के अनुभव को और भी अधिक सुखद बनाना चाहते हैं।’

मैगजीन में पर्यटन स्थलों से लेकर टेक्नोलॉजी और लाइफ स्टाइल से लेकर पाक कला व कल्चर से जुड़े कंटेंट के अलावा एयर इंडिया से जुड़े अपडेट और इसकी चल रही परिवर्तन पहलों को शामिल किया गया है।


टैग्स मैगजीन एयर इंडिया लॉन्च नमस्ते.एआई जेआरडी टाटा कैंपबेल विल्सन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago