होम / प्रिंट / इकनॉमी की ABCD समझाने का संपादक ने निकाला ये ‘लल्लनटॉप’ तरीका

इकनॉमी की ABCD समझाने का संपादक ने निकाला ये ‘लल्लनटॉप’ तरीका

पत्रकारिता के फील्ड में जितना हिस्ट्री और राजनीति को समझना जरूरी है, उतना ही भारत की इकनॉमी को समझना भी जरूरी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आम जनता ही नहीं, पत्रकारिता के फील्ड में आने वाले तमाम नवोदित पत्रकारों और पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की भी बड़ी समस्या है भारत की इकनॉमी को समझना। पत्रकारिता के फील्ड में जितना हिस्ट्री और राजनीति को समझना जरूरी है, उतना ही भारत की इकनॉमी को समझना भी जरूरी है। ऐसे में सरल भाषा में, सुलभ अंदाज में, वो भी हिंदी में अगर आप समझना चाहें तो जॉइन करिए अंशुमान तिवारी सर की क्लास। अंशुमान तिवारी ‘इंडिया टुडे’ (हिंदी) के संपादक हैं और उनकी एक ‘क्लास’ लगती है ‘टीवी टुडे’ ग्रुप के यूट्यूब चैनल 'लल्लनटॉप' पर हर रविवार सुबह 10:00 बजे। वैसे आप उनके पुराने शो बाद में भी ‘लल्लनटॉप’ के चैनल और साइट पर देख सकते हैं।

अंशुमान तिवारी को बिजनेस पत्रकारिता का लगभग तीन दशक का अनुभव है, ‘इंडिया टुडे’ जॉइन करने से पहले नई पत्रकारों की पीढ़ी इकनॉमी की एबीसीडी समझने के लिए उन्हें ‘मनी भास्कर डॉट कॉम’ और ‘दैनिक जागरण’ में पढ़ा करती थी। ‘दैनिक जागरण’ के साथ उन्होंने अपने करियर का लंबा समय बिताया है। हालांकि ‘इंडिया टुडे’ जॉइन करने के बाद उन्हें तमाम मसलों में स्पेशल स्टोरीज में वक्त देना पड़ता है। साथ में साहित्य विशेषांक, सेक्स विशेषांक जैसे स्पेशल एडिशन में सिर खपाने के बावजूद अंशुमान तिवारी अपने एडिटोरियल को मोटे तौर पर इकनॉमी पर ही फोकस करते हैं और उनके एडिटोरियल कॉलम का नाम है 'अर्थात' और टैगलाइन है धन की बात।

इसी नाम और इसी टैगलाइन के साथ अंशुमान तिवारी अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं ‘लल्लनटॉप’ के चैनल पर। जो उनके कॉलम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाते और उन्हें लगता है अंशुमान थोड़ा और विस्तार से बताते तो ऐसे सभी लोगों के लिए लल्लनटॉप ने शुरू किया है उनके साथ एक शो 'अर्थात'। इस शो में लल्लनटॉप की ओर से उनके ताजा कॉलम पर चर्चा की जाती है। साथ में पाठकों और दर्शकों के पत्र भी लिए जाते हैं। इसमें अंशुमान तिवारी कॉलम के अलावा भी कई मुद्दों पर आसान भाषा में समझाते हैं।

आरसीईपी क्या है, भारत पर उसका क्या असर पड़ेगा, NSO की रिपोर्ट कैसे तैयार होती है, मंदी क्यों आ रही है, सरकार कहां गलती कर रही है, एयर इंडिया के विनिवेश से क्या फर्क पड़ेगा, बीएसएनएल के मामले में सरकार को क्या करना चाहिए, गिरती जीडीपी और सरकार की नीतियों का आपस में क्या ताल्लुक है,‌कहां इन्वेस्टमेंट करें हैं और कहां नहीं करें? ऐसे तमाम रोजमर्रा के आर्थिक मुद्दे होते हैं, जिनसे न केवल आम आदमी का वास्ता पड़ता है, बल्कि नवोदित पत्रकारों का भी। ऐसे में उन सभी के लिए अंशुमान तिवारी का यह हिंदी में शो वाकई में रामबाण साबित हो सकता है।

आप उनका लेटेस्ट शो नीचे देख सकते हैं, इकॉनॉमी को सरलता से समझने के लिए उनके अन्य शो भी आपको यूट्यूब पर मिल जाएंगे।


टैग्स अंशुमान तिवारी लल्लनटॉप अर्थव्यवस्था इकनॉमी अर्थात
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago