होम / प्रिंट / दैनिक जागरण के पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलवार फरार

दैनिक जागरण के पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलवार फरार

अपराधियों ने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार को निशाना बनाकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की बात सामने आयी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही ताजा माला बिहटा थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार को निशाना बनाकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की बात सामने आयी है। फायरिंग के दौरान पत्रकार को दो गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि जिस पत्रकार को निशाना बनाया गया, उनका नाम रवि शंकर सिंह है और वह दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं। इस वारदात को हैंबिहटा थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव में आईआईटी के पास सोमवार की देर रात तब अंजाम दिया गया, जब रवि शंकर एक बर्थ डे पार्टी से घर लौट रहे थे।  इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस हमले में पत्रकार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जांघ में एक गोली लगी है और एक गोली शरीर को छूते हुए निकल गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से लहूलुहान हालत में पत्रकार को नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहें है।

घायल पत्रकार रवि अमहरा के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी थे जो पहले से घात लगाए बैठे थे। अचानक सामने से आकर दोनों ने उन पर एक के बाद एक 5 से 6 राउंड गोली चलायी। बाइक सवार अपराधियों को रवि नहीं पहचान सके, क्योंकि एक ने हेलमेट से चेहरा छिपाया था।

घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस हमलावरों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी के फुटेज एकत्र कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ खासे आक्रोशित हैं।


टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार हमला रवि शंकर सिंह
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago