होम / प्रिंट / अखबारों के सर्कुलेशन को लेकर मीडिया समूहों ने जारी किया बयान, कही ये बात

अखबारों के सर्कुलेशन को लेकर मीडिया समूहों ने जारी किया बयान, कही ये बात

अखबारों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, पाठकों के हाथों में सुरक्षित अखबार पहुंचाने की दिशा में तमाम कदम उठाए गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोनावायरस (कोविड-19) से मीडिया इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई है। संकट के इस दौर में कई अखबार समूहों ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया है। बयान जारी करने वालों में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, ईनाडु, हिन्दुस्तान, पत्रिका ग्रुप, अमर उजाला, डेली थांथी,  साक्षी, डेक्कन हेराल्ड, हिन्दुस्तान टाइम्स और दिव्य भास्कर जैसे बड़े अखबारी समूह शामिल हैं। इस बयान में कहा गया है सिर्फ कुछ शहरों को छोड़कर देशभर में अखबारों के वितरण की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। सरकार ने अखबारों को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल किया है।

कार्यस्थल पर सैनिटेशन प्रक्रिया के बारे में इस बयान में यह भी कहा गया है, ‘लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में अन्य व्यवसायों की तरह हमें भी अपनी प्रॉडक्शन प्रक्रिया को सुचारु रखने और लोगों को यह समझाने में कि अखबार सुरक्षित हैं और इनसे वायरस नहीं फैलता है, काफी मुश्किल हुई।’

बयान में यह भी कहा गया है, ’हमने तमाम सुरक्षा उपायों को अपनाने के साथ रीडर्स को यह अवगत कराने के लिए कि उनके हाथों में पहुंच रहा अखबार सेफ है, काफी कदम उठाए हैं।‘ खबरों की विश्वसनीयता का जिक्र करते हुए इस बयान में कहा गया है, ‘खबरों के माध्यम से अपने पाठकों को विश्वसनीय खबरें उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में हम गर्व महसूस करते हैं। अपने पाठकों से वॉट्सऐप और ई-मेल के माध्यम से मिल रहे फीडबैक से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि पाठकों द्वारा अखबार पढ़ने में बिताए जाने वाले औसत समय में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।’

गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। कोरोना के खौफ के कारण मुंबई समेत देश के कुछ शहरों में अखबारों का सर्कुलेशन  23 मार्च से एक अप्रैल तक रोक दिया गया था।


टैग्स अखबार सर्कुलेशन प्रिंट न्यूजपेपर्स कोविड-19 कोरोनावायरस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago