होम / प्रिंट / फिर सजेगा ‘Indian Magazine Congress’ का मंच, 24 मार्च को होगा आयोजन

फिर सजेगा ‘Indian Magazine Congress’ का मंच, 24 मार्च को होगा आयोजन

मैगजीन पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को एक मंच पर लाने के लिए वर्ष 2006 में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी। यह इस आयोजन का 12वां एडिशन है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश में पत्रिकाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ (AIM) के प्रमुख इवेंट ‘इंडियन मैगजीन कांग्रेस’ (IMC) ने फिर दस्तक दी है। इस बार यह आयोजन नई दिल्ली के द ओबेरॉय होटल में 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा।  

बता दें कि मैगजीन पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को एक मंच पर लाने के लिए वर्ष 2006 में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जिसमें एडिटर्स, पब्लिशर्स, मीडिया संस्थानों के डिजिटल हेड्स, पॉलिसीमेकर्स, मीडिया संस्थानों के मालिक, मार्केटर्स, मीडिया प्लानर्स के साथ ही रिसर्चर और इंडस्ट्री से जुड़े विश्लेषक शामिल होते हैं। यह इस आयोजन का 12वां एडिशन है।   

हालांकि, इस बार एसोसिएशन चार साल के अंतराल के बाद और ऐसे समय में इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जब मैगजीन पब्लिशिंग ने कोविड के बाद के दौर में अपने पाठकों के लिए और अधिक प्रासंगिक बने रहने के लिए तमाम नए तरीके अपनाए हैं।

इस साल इस कांग्रेस की थीम रखी गई है कि कैसे डिजिटल युग में भी  मैगजींस लोगों को जोड़े रखने के लिए (Building Engaged Communities) सबसे प्रभावी माध्यम हैं। इस कांग्रेस में देश-विदेश की जानी-मानी शख्सियतें बतौर स्पीकर एक मंच पर आएंगी और अपनी बात रखेंगी। इनमें नीचे दिए गए नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

- Minette Ferriera, Media 24, South Africa

- James Elliott, USA

- Jean-Paul Reparon, Agrimedia, Netherlands

- Jan Thoreson, Aller X, Norway

- James Hewes, President, FIPP

- Acharya Balakrishnan, Patanjali

- Shashi Sinha, IPG Mediabrands

- Tarun Rai, Wunderman Thompson

- Prasanth Kumar, Group M

- Ram Suresh Akella, Maruti Suzuki

- Kalli Purie, India Today

- Jayant Shriram, Innovation Media Consulting

- B Srinivasan, Ananda Vikatan

- Anant Nath, Delhi Press

- Manoj Sharma, India Today

- Dhaval Gupta, Cyber Media

- Annurag Batra, Business World

इस बारे में ‘एआईएम’ के प्रेजिडेंट बी श्रीनिवासन का कहना है, ‘मैंगजींस ऐसा माध्यम हैं, जिन्होंने हमेशा अन्य मीडिया की तरह पाठकों को जागरूक किया है, उन्हें कंटेंट प्रदान किया है और लोगों को तमाम विषयों के बारे में गहराई से जानने-समझने में सक्षम बनाया है। ऐसे दौर में जब फेक न्यूज का खतरा लगातार बढ़ रहा है और चैटजीपीटी जैसी तमाम नई-नई चीजें आ रही हैं, यह जरूरी है कि हम पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ पाठकों की जरूरतों के बारे में अपनी चिंताओं पर चर्चा करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग हमसे क्या उम्मीद करते हैं, इस बारे में भी एक मंच पर आकर बात करें। इसलिए इस तरह के आयोजन की बहुत जरूरत है।‘


टैग्स बी श्रीनिवासन एआईएम द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस इंडियन मैगजीन कांग्रेस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago