होम / फोटोगैलरी / दिल्ली में हुआ ‘इमका अवार्ड्स 2024’ का शानदार आयोजन, यहां देखें कार्यक्रम की झलकियां

दिल्ली में हुआ ‘इमका अवार्ड्स 2024’ का शानदार आयोजन, यहां देखें कार्यक्रम की झलकियां

‘आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन’ (IIMCAA) ने रविवार को इमका अवार्ड्स 2024 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन’ (IIMCAA) ने रविवार को इमका अवार्ड्स 2024 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह में अनूप पांडेय को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला, जिसके तहत उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के अलावा डेढ़ लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

कृषि पत्रकारिता का अवार्ड शगुन कपिल को मिला, जिन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। बाकी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के अलावा 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा बहुत बारीक अंतर से विजेता बनने से चूके आवेदकों को जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड के तहत प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: इमका अवार्ड्स 2024 के विजेताओं का ऐलान, अनूप पांडेय ने जीता ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का खिताब

समारोह में पीआईबी के पूर्व प्रमुख महानिदेशक कुलदीप सिंह धतवालिया, एडीजी राज कुमार, दिल्ली सरकार के विशेष आयुक्त सुशील सिंह, भारत अमेरिका व्यापार परिषद के एमडी राहुल शर्मा, पत्रकार प्रो. गोविंद सिंह, नीलेश मिसरा, रूपा झा, अपर्णा द्विवेदी, लोला नायर, ज्ञानेश्वर, नितिन प्रधान, राजेश प्रियदर्शी, प्रभाष झा, आलोक कुमार, प्रियदर्शन, अनुपम श्रीवास्तव, सुमित अवस्थी, मनोज मलयानिल, प्रमोद चौहान, मिहिर रंजन, प्रसाद सान्याल, मनोज रूरकीवाल, हरवीर सिंह, एसपी सिंह, शिशिर सिन्हा, ओमप्रकाश, पीआर विशेषज्ञ समीर कपूर, हर्षेंद्र वर्धन, मार्केटिंग विशेषज्ञ श्रुति जैन, कल्याण रंजन, रोहित दुबे, सोनिया सरीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इनमें ज्यादातर विजेता चुनने वाली जूरी का हिस्सा थे।

समरोह की अध्यक्षता इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी ने की जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव ने किया। अवार्ड के ऑडिटर उन्नी राजन शंकर, संयोजक विनीत हांडा, समन्वयिका पूजा मिश्रा और महासचिव दीक्षा सक्सेना ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

तस्वीरों में आप इस कार्यक्रम की झलकियां देख सकते हैं।


टैग्स अवॉर्ड्स आईआईएमसी भारतीय जनसंचार संस्थान इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एलुमनी एसोसिएशन विजेता फोटो गैलरी पिक्चर गैलरी इमका
सम्बंधित खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

‘Indian Digital Marketing Awards’: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

18-July-2025

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ का पटना एडिशन लॉन्च, तस्वीरों में देखें समारोह की झलकियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'द इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया।

12-June-2025

e4m Do Good Awards: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। दिन भर चले इस खास आयोजन में तमाम पैनल्स डिस्कशन और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा।

14-May-2025

आफताब अहमद और डॉ. जीनत नकवी ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, देखें तस्वीरें

मनाई। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजन, दोस्त और सहयोगी शामिल हुए, जिन्होंने इस मौके को और भी आत्मीय व यादगार बना दिया। सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

23-April-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago