होम / ओटीटी / ZEE Media से जुड़े प्रियदर्शन गर्ग, संभाली ये बड़ी जिम्मेदारी
ZEE Media से जुड़े प्रियदर्शन गर्ग, संभाली ये बड़ी जिम्मेदारी
प्रियदर्शन गर्ग इससे पहले ZEE5 में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज) कार्यरत थे, ZEE5 में उनके कार्यकाल के दौरान प्लेटफॉर्म ने डिजिटल न्यूज के क्षेत्र में कई नवाचार देखे।
Vikas Saxena 10 months ago
मीडिया और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल प्रियदर्शन गर्ग ने 'जी मीडिया' (ZEE Media) के नए हाइपरलोकल न्यूज ऐप Pinewz में बतौर चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यह जिम्मेदारी उन्होंने अप्रैल 2025 से संभाली है। Pinewz, जी मीडिया का यूजर जेनरेटेड कंटेंट (UGC) आधारित प्लेटफॉर्म है, जो भारत के छोटे शहरों और कस्बों की खबरों को सामने लाने की दिशा में एक नया प्रयोग है।
प्रियदर्शन गर्ग इससे पहले ZEE5 में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज) कार्यरत थे, ZEE5 में उनके कार्यकाल के दौरान प्लेटफॉर्म ने डिजिटल न्यूज के क्षेत्र में कई नवाचार देखे। उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, व्युअर इंगेजमेंट और डिजिटल कैंपेनिंग जैसे अहम क्षेत्रों में नेतृत्व किया, जिससे ZEE5 की व्युअरशिप को नई ऊंचाइयां मिलीं।
ZEE5 से पहले प्रियदर्शन गर्ग ने UC Browser के साथ काम किया। यहां उन्होंने डिजिटल कंटेंट ऑपरेशंस, पब्लिशर पार्टनरशिप और कंटेंट क्यूरेशन के क्षेत्र में काम करते हुए UC न्यूज को भारत के टियर-2 और टियर-3 दर्शकों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
इसके पहले वह MY FM के साथ बतौर नेशनल कंटेंट हेड जुड़े रहे। रेडियो इंडस्ट्री में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेटवर्क के सभी शहरों में कंटेंट की गुणवत्ता, विविधता और लोकल कनेक्ट को मजबूत करने का काम किया।
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने दैनिक भास्कर इंदौर से की। इसके बाद वह आजतक से जुड़े और मुंबई में बतौर प्रिंसिपल करेस्पॉन्डेंट कई बड़ी और चर्चित खबरों की रिपोर्टिंग की। उनकी रिपोर्टिंग स्टाइल, जमीनी पकड़ और न्यूज सेंस के लिए उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिली।
Pinewz में उनकी भूमिका को ZEE Media के डिजिटल विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में Pinewz भारत के हर छोटे-बड़े हिस्से तक पहुंच बनाकर हाइपरलोकल न्यूज के नए मानक तय करेगा।
टैग्स