होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की नई किताब लॉन्च, विमोचन की देखें झलकियां...
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की नई किताब लॉन्च, विमोचन की देखें झलकियां...
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब ‘न्यूजमेन: ट्रैकिंग इंडिया इन द मोदी एरा’...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब ‘न्यूजमेन: ट्रैकिंग इंडिया इन द मोदी एरा’ (Newsman: Tracking India in the Modi Era) ने मार्केट में दस्तक दे दी है। किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और इनसे जुड़े अन्य राजनीतिक घटनाक्रम को समेटे हुए है। इतना ही नहीं इसमें 2019 में होने वाले आम चुनाव की बड़ी लड़ाई में कौन जीतेगा, इसका भी विश्लेषण किया गया है।
किताब में मोदी के व्यक्तित्व का भी विश्लेषण किया गया है। साथ ही समाज में गहरे मतभेद को कैसे दूर किया जाए, इस बारे में भी बताया गया है। 'नए' भारत के सामने क्या चुनौतियां होंगी इस बारे में भी किताब में जिक्र किया गया है और इन दिनों सबसे चर्चित मुद्दा जोकि भारतीय मीडिया से जुड़ा हुआ है यानी उसकी विश्वसनीयता पर संकट, किताब में इसका भी जिक्र है।
किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता नरेश गुजराल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया सहित कई जाने-माने लोग और वरिष्ठ पत्रकार ने शिरकत की।
किताब को रूपा पब्लिकेशंस ने प्रकाशित किया है
देखें विमोचन कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें :
(फोटो: सुरेश गोला)
टैग्स राजदीप सरदेसाई न्यूजमेन: ट्रैकिंग इंडिया इन द मोदी एरा