होम / मीडिया फोरम / ZEE ग्रुप से अलग हुए तेजकरण
ZEE ग्रुप से अलग हुए तेजकरण
‘ZEE’ ग्रुप के ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म ‘ZEE5’ के...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘ZEE’ ग्रुप के ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म ‘ZEE5’ के ऑरिजनल कंटेंट हेड तेजकरण सिंह बजाज ने इस्तीफा दे दिया है। वह इस प्लेटफॉर्म से करीब एक साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे।
बताया जाता है कि ‘ZEE5’ में छह भाषाओं (हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली) भाषा में कंटेट तैयार करने के लिए 20 लोगों की टीम भी बनाई थी। ‘ZEE5’ से पूर्व वे ‘Maxus’ में जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां चार वर्षों की अपनी पारी के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया था। वह Miditech, NDTV और Aquarius Productions आदि के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स तेजकरण सिंह बजाज