होम / मीडिया फोरम / TV चैनल लाने की तैयारी में हैं यह सुपरस्टार!
TV चैनल लाने की तैयारी में हैं यह सुपरस्टार!
फिल्मों के सुपरस्टार के बारे में ख़बर है कि वे अपना टीवी चैनल शुरू कर सकते...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में ख़बर है कि वे अपना टीवी चैनल शुरू कर सकते हैं। ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार रजनीकांत से संबद्ध ग़ैरराजनीतिक संगठन ‘रजनी मक्कल मंदरम’ के वरिष्ठ पदाधिकारी वीएम सुधाकर ने टीवी चैनलों के छह ट्रेड मार्क के लिए आवेदन किए हैं। हालांकि इसके साथ फिलहाल यह जोड़ा गया है कि रजनीकांत के नाम का कहीं दुरुपयोग न हो, इस वज़ह से ये आवेदन जमा कराए गए हैं।
बताया जाता है कि प्रमुख रूप से तीन नामों के आवेदन दाख़िल हुए हैं। ‘सुपरस्टार टीवी’, ‘रजनी टीवी’ और ‘थलैवार टीवी।’ ये आवेदन नौ नवंबर को दाख़िल किए गए हैं। सभी आवेदन दो श्रेणियों (41 और 38) के लिए हैं। इनके तहत टीवी चैनलों पर समाचार और मनोरंजन दोनों तरह के कार्यक्रम दिखाए जा सकते हैं।
बताया जाता है कि रजनीकांत ने अपनी ओर से इन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दिया है। यानी इन टीवी चैनलों के लिए उनके नाम के इस्तेमाल पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इनमें से कुछ आवेदनों को रजिस्ट्रार से मंज़ूरी भी मिल चुकी है।
टैग्स चैनल रजनीकांत