होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना को मिला ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना को मिला ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड

पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 28 फरवरी को नई दिल्ली में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 28 फरवरी को नई दिल्ली में ‘कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवॉर्ड’ (KIGA) के तीसरे एडिशन का आयोजन किया गया। इनोवेशन इन गवर्नेंस पर हुई डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम समिट में ‘आजतक’ के एडिटर रोहित सरदाना को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मीडिया के द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाने और इस दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए रोहित सरदाना को यह अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रोहित सरदाना को यह अवॉर्ड दिया।

मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले सरदाना ने अपनी माध्यमिक शिक्षा यहां के गीता निकेतन आवसीय विद्यालय से की। सरदाना मनोविज्ञान में स्नातक हैं और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मासकॉम में पोस्ट ग्रेजुएट (परास्नातक)। अपने हरियाणवी लहजे के चलते रोहित जब टीवी पर आए, तो उन्होेंने कड़ी मेहनत से हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अपना नियंत्रण कर प्रभावशाली एंकरिंग की। 

कॉलेज के दिनों से ही टीवी पर आने का चाहत के चलते रोहित पत्रकारिता को लेकर काफी उत्साहित रहते थे और इस कारण वे दिन में कॉलेज अटेंड करते और शाम-रात को आकाशवाणी के साथ काम करते।  ईटीवी के शुुरुआती दिनों में जब वे दिल्ली में बतौर इंटर्न काम कर रहे थे, तो कई बार वे कुछ क्रांतिकारी काम करते रहते थे। हैदराबाद में रोहित को एंकरिंग की प्रफेशनल ट्रेनिंग ली। वहां उन्होंने विडियो  एडिटर के तौर पर भी पांच महीने तक   जापानी प्रशिक्षकों के नेतृत्व में ट्रेनिंग की।

न्यूज एंकर होने के साथ-साथ वे एक स्तंभकार भी हैं। देश के चर्चित मुद्दों पर डिबेट शो के साथ-साथ वे उन पर अपनी कलम भी लगातार चलाते रहते हैं। कई ऐसे विवादित मुद्दों पर भी वे फेसबुक के जरिए उठाते रहते हैं, जिस पर लोग मौन रहना पसंद करते हैं। बड़ी बात ये भी है कि रोहित मीडिया ओर टीवी एंकर्स की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने से परहेज नहीं करते हैं।

मार्च 2002 से जुलाई 2003 तक, सरदाना ने एक ट्रेनी कॉपी एडिटर के रूप में ईटीवी के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। ट्रेनी कॉपी एडिटर के तौर पर सरदाना ने एंकरिंग, कापी राइटिंग, एडिटिंग, प्रॉडक्शन और पोस्ट-प्रॉडक्शन वर्क की बारिकियों को सीखा। साल 2003 से 2004 तक वे ‘सहारा समय’ में असिसटेंट प्रड्यूसर के तौर रहे, लेकिन 2004 में वे जी न्यूज में आ गए और खुद को एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर के रूप में स्थापित किया। ईटीवी, सहारा समय और जी न्यूज के अतिरिक्त सरदाना ने और आकाशवाणी के लिए भी काम किया है। करियर के शुरुआत में उन्होंने कई अखबारों के लिए लेख भी लिखे।

हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी के अतिरिक्त वे गुजराती भी जानते हैं। ईटीवी के दिनों के दौरान जब समूह के 11 चैनलों को लिए उन्हें गुजरात विधानसभा चुनावों को कवर करना था, तो वहां की स्थितियों को पूरी तरह समझने के लिए उन्होंने गुजराती भाषा सीखी। पत्रकारिता में बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें  बेस्ट न्यूज एंकर अवॉर्ड, माधव ज्योति सम्मान, सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड समेत कई पुरुस्कारों से नवाजा गया है।  

 


टैग्स रोहित सरदाना
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago