होम / मीडिया फोरम / अब इस टीवी चैनल की भी कमान संभालेंगे रोहित सक्सेना

अब इस टीवी चैनल की भी कमान संभालेंगे रोहित सक्सेना

‘टीवी24’ (TV24) चैनल में करीब एक साल से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत रोहित सक्सेना को अब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘टीवी24’ (TV24) चैनल में करीब एक साल से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत रोहित सक्सेना को ग्रुप के चैनल न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया (राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल) की कमान भी सौंपी गई है। पिछले दिनों प्रबंधन ने कोर टीम की बैठक में उन्हें इस चैनल का भी सीईओ बनाने का निर्णय लिया है।

रोहित सक्सेना को विभिन्न मीडिया हाउसेज में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। जनवरी 2002 में उन्होंने ‘आईसीआईसी बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड’, कानपुर में क्रेडिट को-ऑर्डिनेटर के तौर पर जॉइन किया और यहां अगस्त 2005 तक कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने कानपुर में ही ‘दैनिक जागरण’ में बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव (सेल्स/मार्केटिंग) के रूप में अपनी पारी शुरू की। इसके बाद वे ‘सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क’ से जुड़ गए और कानपुर व नोएडा में असिस्टेंट मैनेजर सेल्स/कॉरपोरेट सेल्स/टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद रोहित सक्सेना ने ‘एनडीटीवी’ का दामन थाम लिया। यहां असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स) के पद पर रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में ग्रुप की सेल्स की कमान भी संभाली। यहां करीब एक साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद रोहित ने ‘जी न्यूज लिमिटेड’, कानपुर के साथ बतौर रीजनल सेल्स हेड (सीनियर मैनेजर) नई शुरुआत की। यहां से अलविदा कहने के बाद वे ‘न्यूज एक्सप्रेस’ में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) भी रहे और फिर ‘न्यूज नेशन’ में जनरल मैनेजर (सेल्स) के पद पर अपनी नई शुरुआत की।

यहां से होते हुए ‘नेशनल वॉयस’ चैनल में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (नेशनल सेल्स हेड और मार्केटिंग) के पद से होते हुए ‘इंडिया वॉयस’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली और फिर ‘टीवी24’ में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर नई पारी संभाली। अब उन्हें ग्रुप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर के मूल निवासी रोहित सक्सेना ने वहीं के डीएवी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM) के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट’ से मार्केटिंग में एमबीए की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने दो साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स भी किया है। फिलहाल वे एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहे हैं। रोहित सक्सेना को ताइक्वांडों का भी काफी शौक है। इस क्षेत्र में तमाम उपलब्धियां हासिल करने के अलावा वह ताइक्वांडो से जुड़े विभिन्न संगठनों में अहम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


टैग्स रोहित सक्सेना टीवी24 न्यूज वर्ल्ड इंडिया
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago