होम / मीडिया फोरम / मुंशी प्रेमचंद्र की साहित्यिक पत्रिका अब अंग्रेजी में होगी लॉन्च...
मुंशी प्रेमचंद्र की साहित्यिक पत्रिका अब अंग्रेजी में होगी लॉन्च...
हिंदी साहित्य जगत की नामी मैगजीन अब अंग्रेजी में भी शुरू होने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हिंदी साहित्य जगत की नामी मैगजीन ‘हंस’ अब अंग्रेजी में भी शुरू होने जा रही है। पांच जनवरी से दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले विश्व पुस्तक मेले में छह जनवरी की दोपहर ढाई बजे इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मार्क टली, लेखक मृदुला गर्ग और 'हंस' के एडिटर संजस सहाय इस मैगजीन को लॉन्च करेंगे।
गौरतलब है कि ‘हंस’ दिल्ली से प्रकाशित होने वाली हिंदी की मंथली मैगजीन है। उपन्यास सम्राट प्रेमचंद ने वर्ष 1930 में इसकी शुरुआत की थी। महात्मा गांधी भी इसके संपादकीय बोर्ड में सलाहकार के तौर पर जुड़े रहे हैं।
मुंशी प्रेमचंद की मृत्यु के बाद अनेक वर्षों तक हंस का प्रकाशन बंद रहा। बाद में मुंशी प्रेमचंद की जन्मतिथि 31 जुलाई को वर्ष 1986 से अक्षर प्रकाशन ने कथाकार राजेन्द्र यादव के संपादन में इस मैगजीन को फिर से प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह हिंदी साहित्य की प्रमुख मैगजीन बनी हुई है। अब यह मैगजीन अंग्रेजी में भी शुरुआत करने जा रही है।
हंस मैगजीन की मैनेजिंग डायरेक्टर रचना यादव ने बताया कि अंग्रेजी में यह वार्षिक मैगजीन होगी, जिसमें पिछले वर्षों में हिंदी मैगजीन में प्रकाशित चुनिंदा स्टोरी को अनुवाद कर शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में इस मैगजीन को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि हिंदी के नामचीन लेखकों की रचनाओं को पढ़ने से आमतौर पर अंग्रेजी के पाठक पढ़ने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन, अब अंग्रेजी में यह मैगजीन उपलब्ध होने से यह समस्या आड़े नहीं आएगी।
अंग्रेजी मैगजीन के पहले एडिशन में 13 वे स्टोरी शामिल की गई हैं, जो वर्ष 1986 से 1990 के बीच हिंदी एडिशन में प्रकाशित हो चुकी हैं। इस मैगजीन की कीमत 100 रुपए रखी गई है।
टैग्स मैगजीन हंस