होम / मीडिया फोरम / AIR के साथ हुए करार मामले में प्रसार भारती ने उठाया ये कदम
AIR के साथ हुए करार मामले में प्रसार भारती ने उठाया ये कदम
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और एक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और एक प्रॉडक्शन हाउस के बीच एक प्रोग्राम शुरू करने के लिए हुए करार मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में छपी एक खबर के अनुसार, 'chandi ke parde se’ (from the silver screen) नामक शो शुरू करने के लिए प्रॉडक्शन हाउस ‘Super Ads’ और ‘AIR’ के बीच एक करार पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें रेडियो पर हिंदी फिल्म का साउंड ट्रैक बजाया गया था।
बताया जाता है कि शो के प्रड्यूसर्स को प्रत्येक मूवी के साउंड ट्रैक अधिकार खरीदने के लिए करीब 10 लाख रुपए का भुगतान किया था। जबकि दूरदर्शन पर एक फिल्म को प्रसारित करने की कीमत 12 लाख रुपए है। इसके अलावा मंत्रालय की जानकारी में यह भी सामने आया है कि रेडियो प्रसारण के लिए तय सरकारी विज्ञापन इस शो के दौरान प्रसारित किए गए थे।
चूंकि समझौते के अनुसार विज्ञापन का 50 प्रतिशत रेवेन्यू शो के निर्माताओं से साथ शेयर किया जाना है, ऐसे मे इन विज्ञापनों से होने वाली कमाई भी कंपनी के साथ शेयर की जानी है।
ऐसे में प्रसार भारती अब ये जांच कर रही है कि क्यों मार्केट रेट से ज्यादा भुगतान किया गया। वहीं, शो के निर्माता की शिकायत है कि सितंबर 2017 और मार्च 2018 के बीच प्रसारित शो के 140 एपिसोड के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया है।
टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडियो रेडियो