होम / मीडिया फोरम / बीजेपी में शामिल हुए इस बड़े अखबार के मालिक, जेटली ने दिलाई सदस्यता
बीजेपी में शामिल हुए इस बड़े अखबार के मालिक, जेटली ने दिलाई सदस्यता
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन ही शेष रह गए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इन सबके बीच मणिपुर के संगई समाचारपत्र समूह के प्रकाशक निशिकांत सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निशिकांत सिंह को सदस्यता पर्ची सौंपी एवं अंगवस्त्र पहनाया। इस अवसर पर जेटली ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं, चाहे वे किसी भी धर्म या पृष्ठभूमि से हों। निशिकांत सिंह का पार्टी में शामिल होना उसी प्रक्रिया की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि निशिकांत सिंह अभी तक राजनीति में नहीं थे, लेकिन वह राज्य में एक स्थापित व्यक्तित्व हैं और अंग्रेजी एवं मणिपुरी भाषा में लोकप्रिय अखबार संगई एक्सप्रेस प्रकाशित करते हैं।
टैग्स अरुण जेटली