होम / मीडिया फोरम / सोशल मीडिया पर सरकारी दखल से बचने का पूर्व मंत्री ने बताया ये फंडा

सोशल मीडिया पर सरकारी दखल से बचने का पूर्व मंत्री ने बताया ये फंडा

पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने दिल्ली में अपनी नई किताब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

रुहैल अमीन।।

पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने दिल्ली में अपनी नई किताब ‘Fables of Fractured Times’ की लॉन्चिंग के मौके पर सोशल मीडिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की।

यह पूछे जाने पर कि सोशल मीडिया के आने से भाषाशैली में किस तरह अशिष्टता आ गई है और कैसे लोगों के बीच होने वाले संवादों में कटुता बढ़ गई है, पूर्व मंत्री ने कहा, ‘मैं इस बारे में नहीं कह सकता हूं कि सोशल मीडिया पर इस तरह की कटुता ने मेनस्ट्रीम मीडिया में जगह बनाई है या मेनस्ट्रीम मीडिया से निकलकर यह सोशल मीडिया पर आई है।’

मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस तरह से सोशल मीडिया काम कर रही है, उसमें लोगों के लिए दूसरों की निजता के बारे में कुछ भी कहना काफी आसान हो गया है, लेकिन अब यह स्थिति सिर्फ सोशल मीडिया पर ही सीमित नहीं रह गई है।‘   

उनका कहना था, ‘मेरा मानना है कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में कुछ अंकुश लगाने की जरूरत है और हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इसके लिए कुछ नियम भी बनाए जाएं। यदि सोशल मीडिया के लिए नियम नहीं होंगे तो जैसे हम लोगों ने अपने जीवन में इंटरनेट का उदय होते हुए देखा है, उसी तरह इंटरनेट का पतन भी होते हुए देखेंगे।’

सोशल मीडिया में सरकार के हस्तक्षेप और इससे बचने के उपायों के बारे में तिवारी ने कहा, ‘यदि आप चाहते हैं कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में सरकार अपना दखल न दे तो आपको ये नियम खुद बनाने होंगे और सेल्फ रेगुलेट होना पड़ेगा। नहीं तो वह दिन दूर नहीं, जब इसमें सरकारी दखल हो जाएगा।’


टैग्स मनीष तिवारी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago