होम / मीडिया फोरम / Viacom18 लाएगा 9 नए चैनल, स्टार इंडिया को भी मिला एक लाइसेंस
Viacom18 लाएगा 9 नए चैनल, स्टार इंडिया को भी मिला एक लाइसेंस
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 11 नए टीवी चैनलों को लाइसेंस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 11 नए टीवी चैनलों को लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस नॉन न्यूज कैटेगरी में दिए गए हैं। इनमें से 9 लाइसेंस तो ‘वायकॉम18’ (Viacom18) को मिले हैं, जबकि ‘स्टार इंडिया’ (Star India) और ‘हरे कृष्णा कंटेंट ब्रॉडकास्ट’ (Hare Krsna Content Broadcast) को एक-एक लाइसेंस दिया गया है।
‘बायकॉम18’ के जिन चैनलों को लाइसेंस दिए गए हैं, उनके नाम BDM, Connected, Eco-lution, Hawa Mahal, IMIX, My Tube, Pick-a-trick, Story City और Treble हैं, वहीं ‘स्टार इंडिया’ की बात करें तो उसे ‘स्टार गोल्ड 2 एचडी’ और ‘हरे कृष्णा कंटेंट ब्रॉडकास्ट’ को ‘हरे कृष्णा’ के नाम से मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि इस पहले महीने की शुरुआत में एमआईबी ने ‘स्टार इंडिया’ और ‘सन टीवी नेटवर्क’ के दो-दो चैनलों के नाम परिवर्तन की एप्लीकेशंस को मंजूरी दी थी।
इसके तहत ‘Star Movies Kids’ और ‘Star Movies Kids HD’ के नाम बदलकर क्रमश: ‘Star Sports 1 Bangla’ और ‘Star Sports 1 Marathi’ रखने की अनुमति दी गई थी, जबकि ‘सन टीवी’ के चैनल्स ‘Udaya News’ और ‘Gemini News’ का नाम बदलकर ‘Sun Marathi’ और ‘Sun Bangla’ रखने की अनुमति दी गई थी।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय स्टार इंडिया वायकॉम18 टीवी चैनल्स स्टार गोल्ड Star Gold