होम / मीडिया फोरम / मीडिया कार्यशाला में इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा
मीडिया कार्यशाला में इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा
‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ (इंडिया) से संबद्ध ‘दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (DJA) और राष्ट्रीय ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ (इंडिया) से संबद्ध ‘दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (DJA) और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की ओर से मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
'मीडिया रिपोर्टिंग और बाल अधिकार' विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन 5 दिसंबर 2018 की सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में किया जाएगा।
निःशुल्क कार्यशाला में सीटों की संख्या सीमित है। लिहाजा, कार्यशाला में भागीदारी से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कार्यक्रम समन्वयक-संतोष सूर्यवंशी से मोबाइल नंबर 989331677, विजयालक्ष्मी ठाकुर से 9810867949 और निशि भाट से 9958941117 पर संपर्क किया जा सकता है।
टैग्स कार्यशाला दिल्ली पत्रकार संघ