होम / मीडिया फोरम / इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ से रूबरू हुए छात्र, जाने कई अहम तथ्य
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ से रूबरू हुए छात्र, जाने कई अहम तथ्य
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 22 नवंबर को एंजाइमोलॉजी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जीबी पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर के जैव रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आशुतोष दुबे द्वारा ‘पौधों के विकास एवं गुणवत्ता में एंजाइम की महत्ता’ विषय पर व्याख्यान दिया गया।
प्रोफेसर दुबे ने एमएससी, एम.फिल एवं शोध छात्र-छात्राओं को एंजाइम के विषय में, जैसे-उनका आविष्कार कैसे हुआ, उनकी क्रियाविधि तथा कौन-कौन से कारक उनकी (पौधों) क्रियाविधि को प्रभावित करते हैं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही पौधों के विकास में एवं उनकी गुणवत्ता में एंजाइम का क्या योगदान है, के बारे में विस्तार से बताया। प्रोफेसर दुबे ने बताया कि एंजाइमों द्वारा नियंत्रित प्रक्रियाएं प्रतिवर्ती होती हैं। प्रक्रिया संश्लेषण होगी या विखंडनात्मक, निर्धारण एंजाइम नहीं करता है, यह केवल इसकी दर बढ़ता है। इसलिए कोशों में उपचयी एवं अपचयी प्रक्रियाएं साथ-साथ होती हैं और एटीपी ऊर्जा का रूपांतरण होता रहता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि स्वागत डॉ. रजनीश कुमार अग्निहोत्री द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. पूर्ति चतुर्वेदी, श्रीमती रोषिता श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, डॉ. अखिलेश चौहान, डॉ. सुरभि महाजन सहित समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
टैग्स एंजाइम का महत्व