होम / मीडिया फोरम / राज्‍यसभा में उठा पत्रकारों से जुड़ा ये बड़ा मुद्दा...

राज्‍यसभा में उठा पत्रकारों से जुड़ा ये बड़ा मुद्दा...

भारतीय कम्‍युनिकस्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के माकपा सदस्‍य झरना दास वैद्य ने गुरुवार को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

पत्रकारों की हत्‍या का मामला अब राज्‍यसभा में जोर-शोर से उठा है। भारतीय कम्‍युनिकस्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के माकपा सदस्‍य झरना दास वैद्य ने गुरुवार को यह मामला उठाते हुए इस तरह के हमलों को रोकने और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किए गए उपायों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।

शून्‍यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए वैद्य ने कहा कि इस साल देश में पांच पत्रकारों की हत्‍या हुई है। कश्‍मीर में शुजात बुखारी की उनके ऑफिस के बाहर ही गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वरिष्‍ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्‍या उनके घर के बाहर हुई। इसी तरह पंजाब में भी एक वरिष्‍ठ पत्रकार की हत्‍या कर दी गई। इसके अलावा त्रिपुरा में दो पत्रकार मारे गए।

उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार, कानून का उल्‍लंघन और गलत नीतियों के बारे में खबर छापने के कारण पत्रकारों पर हमले किए जा रहे हैं। पत्रकारों के पास सच बोलने की आजादी है लेकिन इसके लिए उन पर हमले हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में वे कैसे अपने कार्यों को सही ढंग से अंजाम देंगे। पत्रकार गौरी लंकेश ने एक पूर्व मुख्‍यमंत्री के बारे में काफी रिपोर्ट छापी थीं। ऐसे में उनकी हत्‍या कर दी गई।

वैद्य ने कहा कि त्रिपुरा में दैनिक अखबार देशेर कथा (Desher Katha) का सर्कुलेशन 52000 था लेकिन 2018 के चुनाव के बाद यह घटकर सिर्फ 6000 रह गया क्‍योंकि इसके रिपोर्टरों को धमकी दी जा रही थी कि अखबार का प्रकाशन बंद करा दिया जाएगा। विपक्षी पार्टियों के कई सदस्‍यों ने इस पर चिंता जताई।



टैग्स रिपोर्टर पत्रकार मीडिया राज्यसभा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago