होम / मीडिया फोरम / ट्विटर इंडिया में कीया माधवानी की भूमिका बदली, अब निभाएंगी ये जिम्मेदारी
ट्विटर इंडिया में कीया माधवानी की भूमिका बदली, अब निभाएंगी ये जिम्मेदारी
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ से एक बड़ी खबर सामने आई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ‘ट्विटर इंडिया’ में एंटरटेनमेंट पार्टनरशिप की कमान संभाल रहीं कीया माधवानी को अब यहां कम्युनिकेशंस का हेड बनाया गया है। अपनी पहली भूमिका में माधवानी इस प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट जुटाने, पार्टनर मैनेजमेंट, कंटेंट की बिक्री और वीडियो प्रोग्रामिंग का जिम्मा संभाल रही थीं।
माधवानी ट्विटर के साथ तीन साल से अधिक समय से काम कर रही हैं। वह वर्ष 2015 में इसके साथ जुड़ी थीं और उन्हें म्यूजिक व लाइफस्टाइल कंटेंट पार्टनरशिप की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ‘ट्विटर’ से पूर्व माधवानी ‘Acumen’, ‘PolicyMic’ और ‘Clinton Global Initiative’ के साथ भी काम कर चुकी हैं। माधवानी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘ग्लोबल गवर्नेंस और डिप्लोमेसी’ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स कीया माधवानी ट्विटर इंडिया