होम / मीडिया फोरम / नए साल के स्वागत को तैयार लोगों को याद आ रही हैं ये भविष्यवाणियां
नए साल के स्वागत को तैयार लोगों को याद आ रही हैं ये भविष्यवाणियां
वर्ष 2018 समाप्त होने को है और दो दिनों बाद ही नया साल आने वाला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वर्ष 2018 समाप्त होने को है और नया साल आने वाला है। नए साल से लोगों को तमाम उम्मीदें हैं और इसी के साथ लोगों को याद आ रही हैं इस साल सदगुरु स्वामी आनंदजी द्वारा की गई भविष्यवाणियां।
दावा है कि उन्हें पहले से पता था कि इस साल अ, स और म नामाक्षर (जैसे अटलबिहारी, अनन्त कुमार, अजित वाडेकर, श्रीदेवी, सोमनाथ चटर्जी, एम करुणानिधि इत्यादि) के लोगों की मौत होगी।
बताया जाता है कि बाबा जयगुरुदेव के शिष्य सदगुरुश्री संन्यास से पहले एक कॉरपोरेट संस्थान में उच्च पद पर कार्यरत थे और एक दिन सब कुछ छोड़ कर विश्व में आध्यात्म के बीजारोपण के लिए निकल पड़े। इनके Facebook पोस्ट से पता चलता है कि इन्हें बाबा जयगुरुदेव के देहांत के पहले से ही पता था, जिसका संकेत उन्होंने एक-दो महीने पहले ही दे दिया था।
ऐसे में अब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वर्ष 2019 के लिए सदगुरु स्वामी आनंदजी क्या भविष्यवाणी करने वाले हैं।
टैग्स सद्गुरु स्वामी आनंद