होम / मीडिया फोरम / अब इन्हें मिली ‘Indian Newspaper Society’ की कमान
अब इन्हें मिली ‘Indian Newspaper Society’ की कमान
‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) के पूर्व एग्जिक्यूटिव एडिटर जयंत एम मैथ्यू को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) के पूर्व एग्जिक्यूटिव एडिटर जयंत एम मैथ्यू को ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ (INS) का प्रेजिडेंट चुना गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु में हुई ‘आईएनएस’ की 79वीं वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। ‘आईएनएस’ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नई कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2018-19 के लिए किया गया है। जयंत से पूर्व ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (Business Standard) की अकीला उरंकर के पास यह जिम्मेदारी थी।
जयंत के अलावा लव सक्सेना सेक्रेटरी जनरल के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। ‘मिड डे’ (Mid Day) अखबार के शैलेष गुप्ता को डिप्टी प्रेसीडेंट और एल अदीमूलम को वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है। वहीं, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) के पटना एडिशन से जुड़े शरद सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया गया है।
इनके अलावा सोसाइटी की 41 सदस्यीय एग्जिक्यूटिव कमेटी भी गठित की गई है, जिसमें विवेक गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस), महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), मोहित जैन (इकनॉमिक्स टाइम्स), विजय दर्डा (लोकमत), विजय कुमार चोपड़ा (पंजाब केसरी), राजीव वर्मा (हिन्दुस्तान टाइम्स), सुमंता पाल (अमर उजाला) और अतिदेब सरकार (द टेलिग्राफ) आदि शामिल हैं।
टैग्स