होम / मीडिया फोरम / समाचार प्लस छोड़ अब इस न्यूज चैनल से जुड़े जगन्नाथ शर्मा

समाचार प्लस छोड़ अब इस न्यूज चैनल से जुड़े जगन्नाथ शर्मा

युवा पत्रकार जगन्नाथ शर्मा ने ‘समाचार प्लस’ (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) को अलविदा कह दिया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

जौवाद हसन ।।

युवा पत्रकार जगन्नाथ शर्मा ने ‘समाचार प्लस’ (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज नेशन के रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’ (उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड) के साथ शुरू की है। 

जगन्नाथ, समाचार प्लस के साथ अक्टूबर 2016 से जुड़े हुए थे। इससे पहले वे ईनाडु इंडिया वेब पोर्टल (RFC, हैदराबाद) और लाइव इंडिया न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं। लाइव इंडिया से करियर की शुरुआत करने वाले जगन्नाथ शर्मा आर्यन टीवी (पटना), दैनिक जागरण (अलीगढ़) और ईटीवी न्यूज चैनल (हैदराबाद) से प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।

2012 में लाइव इंडिया जॉइन करने वाले जगन्नाथ ने सितंबर, 2015 में इस संस्थान को छोड़ा था। इसके बाद वे ईनाडु इंडिया हिंदी वेब पोर्टल (हैदराबाद) के साथ जुड़ गए, जहां उन्होंने सितंबर, 2016 तक काम किया। ईनाडु इंडिया के बाद अक्टूबर, 2016 से जगन्नाथ अब तक (जुलाई, 2018 तक) समाचार प्लस के साथ जुड़े रहे।  

मूलत: बिहार के मधुबनी के रहने वाले जगन्नाथ शर्मा ने मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) और इसी विषय में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी, पटना से मास्टर डिग्री (MJMC) किया है।


टैग्स जगन्नाथ शर्मा समाचार प्लस
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago