होम / मीडिया फोरम / पत्रकारों के गुनाहगारों को सजा देने में सबसे फिसड्डी यह देश, जानिए भारत का नंबर...

पत्रकारों के गुनाहगारों को सजा देने में सबसे फिसड्डी यह देश, जानिए भारत का नंबर...

दुनियाभर में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी एक सवाल बना हुआ है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दुनियाभर में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अभी भी एक सवाल बना हुआ है। वैसे तो देश-विदेश से पत्रकारों पर हमले की खबरें सामने आती रहीं हैं, लेकिन इस तरह के मामलों को लेकर कितने अपराधियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई? यह अभी भी सवाल बना हुआ है, क्योंकि जो रिपोर्ट सामने आई वह कुछ इसी ओर इशारा करती है।

पत्रकार संगठन ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने 'ग्लोबल इम्प्युनिटी इंडेक्स' जारी किया है, जिसमें उन देशों को शामिल किया जाता है जहां पत्रकारों पर हमलों के लिए अपराधियों को सजा नहीं मिलती है। दरअसल इस सूची में भारत का नंबर भी है, जोकि 14वें  स्थान पर है।पिछले एक दशक में पत्रकारों की हत्या के 18 ऐसे मामले भारत से सामने आए हैं, जो सुलझ नहीं पाए हैं।

बता दें कि सूचकांक बनाने के लिए ‘सीपीजे’ ने 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2018 के बीच दुनियाभर में पत्रकारों की हत्या के मामलों का अध्ययन किया। सीपीजे की इंप्युनिटी इंडेक्स देश की जनसंख्या के आधार पर पत्रकारों के अनसुलझे मामलों की संख्या और उसकी प्रतिशत की  गणना करता है। इंडेक्स की इस गणना में ऐसे देशों को ही शामिल किया जाता है, जहां पांच या उससे अधिक पत्रकारों की हत्या के अनसुलझे मामले हैं। 

मामलों को अनसुलझा तब माना जाता है जब संदिग्धों की पहचान तो हो जाती है, लेकिन हिरासत में होने पर भी उसके खिलाफ कोई  दोषसिद्ध नहीं होता। हालांकि, सूचकांक में ऐसे मामलों को शामिल नहीं किया जाता है, जहां पत्रकारों की हत्या तब की गई हो, जब वे युद्ध को कवर रहे हो या फिर उनकी अपनी निजी दुश्मनी रही  हो। बल्कि ऐसे मामलों को शामिल किया जाता है, जहां पत्रकारों की हत्या उनके काम की वजह से की गई हो।

यह सूची ऐसे समय पर आई है, जहां एक तरफ सऊदी अरब में हुई पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या पर बवाल मचा हुआ है, अमेरिकी चैनल सीएनएन में पाइप बम भेजे जाने से सनसनी फैली हुई है और भारत में बीते दो दिनों में दो पत्रकारों की हत्या से पत्रकारिता जगत बेहद गुस्से में है। 

सीपीजे के अनुसार, पत्रकारों के काम की वजह से उन पर जानबूझकर हमले किए गए। सीपीजे की यह 11वीं रिपोर्ट है, इसके अनुसार पिछले एक दशक में दुनियाभर के कम से कम 324 पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए उन्हें मार दिया गया, जिनमें से लगभग 85 प्रतिशत मामलों में अपराधियों को सजा नहीं मिली। 

बता दें कि जारी किए गए सूचकांक में सबसे बुरी हालत सोमालिया की है, जहां पत्रकारों की हत्या के 25 अनसुलझे मामले है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सीरिया है, जहां 18 अनसुलझे मामले हैं। फिर इराक,  पाकिस्तान और बांग्लादेश का नंबर आता है। 



गौरतलब है कि सीपीजे की सूची में भारत 11 बार आ चुका है। 2017 में भारत का 12वां स्थान था। 2017 की रिपोर्ट में सीपीजे ने लिखा था कि 90 के शुरुआती दशक से भारत में 27 पत्रकारों को मार डाला गया। यही नहीं, तत्कालीन रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने यूनेस्को के जवाबदेही तंत्र में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया, जो मारे गए पत्रकारों के मामलों की जांच की स्थिति पर जानकारी मांगता है। हालत यह है कि पिछले दो वर्षों में भारत की गिनती उन देशों में होने लगी है, जहां पत्रकारों की सबसे ज्यादा हत्या हुई है। 2016 में ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट’ ने पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत को आठवें नंबर पर रखा था।

वहीं यह भी बता दें कि इस रिपोर्ट के मुताबिक, जिन देशों की स्थित खराब हुई है, उनमें सीरिया, अफगानिस्तान, मेक्सिको और भारत का नाम है। वहीं जिन देशों में स्थिति आंशिक रूप से सुधरी है, उनमें इराक, सोमालिया, दक्षिण सूडान, कोलंबिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया और रूस हैं। इसके अतिरिक्त बांग्लादेश की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।



टैग्स पत्रकार मीडिया हमला भारत कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago