होम / मीडिया फोरम / सालाना समागम में बताया संतों की संगत का महत्व
सालाना समागम में बताया संतों की संगत का महत्व
गुरमत सालाना समागम के दूसरे दिन श्री दरबार साहिब से पधारे हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुरमत सालाना समागम के दूसरे दिन श्री दरबार साहिब से पधारे हजूरी
रागी भाई कुलदीप सिंह जी ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मन कहा लुभाइए अान
कोइ त उत प्रभ सदा सहाई जी रंग तेरे काम अर्थात हे मन दुनियावी पदार्थो की खातिर
इधर उधर न भटकना चाहिए।इस लोक में और उस लोक में परमात्मा ही सदा इंसान का मददगार
रहता है। इससे पूर्व आज के दीवान की अरंभता गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी
संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने भाई नंद लाल समागम हाल में करवाई ।
इसके बाद हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु का ताल भाई कुलदीप सिंह
कोमल ने संत का मारग धर्म की पोड़ी को बड भागी पाए का गायन किया। इसके पश्चात गोहर
ए मसकीन जी ने कहा कि 550 साला की तैयारी का जायजा जानने
के लिए पाकिस्तान जाने का मौका मिला। वहां देखा कि सिखों की शान आज भी बरकरार है,
जिसके लिए उन्होंने एक रिक्शा वाले का उदाहरण पेश किया।
गुरुद्वारा बंगला साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह जी ने
कहा कि गुरु नानक देव जी ने तीन वचन दिए थे किरत करना, बंड
छकना ओर नाम जपना। हर मनुष्य को इसका पालन करना चाहिए। जालंधर से पधारे भाई हरजोत
सिंह जख्मी ने कहा कि संतों की संगत में बैठने से जन्म-जन्म के कष्ट दूर हो जाते
हैं।
इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह जी ने 550 साला गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूरब पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी धार्मिक जत्थेबंदियों एवं समस्त गुरुद्वारे
के सहयोग से 550 साला प्रकाश पूर्व पर पूरे साल भर आयोजन
करेगी, जिसकी शुरुआत आज से नगर कीर्तन के रूप में हो चुकी
है ।
इससे पूर्व पटियाला से पधारे भाई दिलीप सिंह फक्कड़ ने प्रभु
पास जन की अरदास का बड़े ही मोहक ढंग से गायन किया। सुबह के दीवान की समाप्ति
अपराह्न तीन बजे हुई। शाम को सात बजे अगले दीवान की शुरुआत हुई, जिसकी समाप्ति रात्रि 12 बजे हुई। गुरु के ताल
के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवं समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि तीसरे
दिन के दीवान की शुरुआत प्रातः 10 बजे होगी। तीन अक्टूबर
को ही प्रातः नौ बजे से गुरुद्वारा मंजी साहिब में अमृत संचार होगा।
बाबा प्रीतम सिंह जी ने अमृत संचार करने वालों को समय से
पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनसूचित आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद
प्रो राम शंकर कठेरिया, हरीश रोतेला प्रांत प्रचारक,
धर्मेन्द्र जी, गोविंद जी, मनमोहन निरंकारी, महावीर जी ,मधुकर जी, निर्मला दीक्षित उत्तर प्रदेश महिला
आयोग की सदस्य, बबीता चौहान बृज क्षेत्र महिला मोर्चा,
अशोक जैन सीए, संदेश जैन, डॉ राम बाबू हरित, डॉ. मुकेश वत्स सीएमओ आगरा,
डॉ. जीके अनेजा प्रिंसिपल एसएन मेडिकल कॉलेज, आनंद कुमार एसपी विजिलेंस, पार्षद शरद चौहान,
डॉ. भारतेन्दु अरुण जिला अध्यक्ष बसपा, महेश
गौतम इंस्पेक्टर हरीपर्वत, डॉ सुधीर धाकरे यूपीआईएमए
अध्यक्ष, रविन्द्र भदौरिया, पुनीत
नथानी, विजय सामा, डॉ. रोहित
बंसल एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाबा प्रीतम सिंह जी, मीडिया
प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ,समन्वयक बंटी ग्रोवर के
अलावा जत्थेदार पाल सिंह,गुरतेज सिंह, राजेन्द्र सिंह इन्दोरिया, गुरतेज सिंह,
सतनाम सिंह. अमर सिंह, महंत हरपाल सिंह,
ग्रंथी टीटू सिंह, हरबंस सिंह, हरनाम सिंह, रणजीत सिंह, सुशील सिंह, बाबा ईश्वर सिंह, बाबा किशन सिंह, केवल सिंह, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, बंटी आदि की
उपस्थिति उल्लेखनीय रही । संचालन ज्ञानी अंग्रेज सिंह ने किया
टैग्स