होम / मीडिया फोरम / 2018-19 के लिए दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब की नई टीम का गठन...
2018-19 के लिए दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब की नई टीम का गठन...
दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब (DELHI ADVERTISING CLUB) की नई टीम..
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब (DELHI ADVERTISING CLUB) की नई टीम का गठन हो गया है। इन्नोशियन वर्ल्डवाइड (Innocean Worldwide) के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक श्रीवास्तव को एक बार फिर ऐडवर्टाइजिंग क्लब का प्रेसिडेंट चुना गया है।
वहीं हाइप एन हाइक ऐडवर्टाइजिंग इंक के फाउंडर रमन कुमार चुग को 2018-19 की इस नई टीम का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि निर्वाचन अधिकारी वी के चोपड़ा ने 2018-19 के लिए नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
इस सूची में इंडिया न्यूज इको के एमडी गौरव चोपड़ा और जी टीवी की ईवीपी मोना जैन को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। नियति कम्युनिकेशंस की मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश सचदेवा को क्लब का कोषाध्यक्ष (Treasurers) बनाया गया है, जबकि इन्नोशियन वर्ल्डवाइड के अभिषेक जैन और इटर्नल सॉल्यूशंस के उमेश शर्मा को निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया है।
कार्यकारी समिति के सदस्यों की इस सूची में क्रेयॉन्स ऐडवर्टाइजिंग के कुणाल लालानी, स्पैन कम्युनिकेशंस के नरेश खेतरपाल, इन्फिनिटी ऐडवर्टाइजिंग के अजय अदलाखा, न्यू इंडिया हेराल्ड के राजेश कुमार जैन, रेड एफएम की निशा नारायणन और हवास मीडिया के उदय मोहन शामिल हैं।
2 अगस्त को होने वाली दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब की वार्षिक आम बैठक में 2017-18 के अकाउंट्स के काम क्लोज किए जाने के साथ ही नई नियुक्तियों को मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा 2017-18 में डीएएसी बोर्ड द्वारा किए कार्यों व उपलब्धियों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी।
टैग्स दिल्ली ऐडवर्टाइजिंग क्लब विवेक श्रीवास्तव