होम / मीडिया फोरम / इंटरव्यू के दौरान जब ‘फंस’ गए ‘नेताजी’, शो छोड़ भागे

इंटरव्यू के दौरान जब ‘फंस’ गए ‘नेताजी’, शो छोड़ भागे

पत्रकारों के सवालों में कई बार ‘नेताजी’ ऐसे उलझ जाते हैं कि उन्हें...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। ।

पत्रकारों के सवालों में कई बार ‘नेताजी’ ऐसे उलझ जाते हैं कि उन्हें कोई जवाब नहीं सूझता है और वे शो छोड़कर जाने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

कुछ ऐसा ही गुरुवार को हुआ, जब ‘इंडिया न्यूज’ हरियाणा के टॉप टीआरपी शो ‘सामना सवालों का’ में हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज अपना इंटरव्यू देने स्टूडियो पहुंचे थे। कार्यक्रम को होस्ट कर रहे चीफ एडिटर अजय शुक्ल ने जब उनसे उनके क्षेत्र के विवादों पर सवाल किए तो वह जवाब देने के बजाय कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए।

उनके विधानसभा क्षेत्र में अंबाला छावनी बोर्ड आता है जिसके उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मंत्री के कहने पर उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुरेंद्र तिवारी, मंत्री विज का खास होता था, मगर कुछ ऐसा हुआ है कि दोनों में खटक गई। यह विवाद अंबाला में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री विज के खिलाफ उनकी पार्टी के विधायक अशीम गोयल तमाम गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

राज्य के अस्पतालों में आउटसोर्सिंग और खेल के क्षेत्र में ग्रामीण स्टेडियम को लेकर भी उनका विभाग सवालों में है। इन तथ्यों को लेकर जब सवाल किए गए तो अनिल विज को नागवार गुजरा। वह अपनी ब्रैंडिंग वाला इंटरव्यू चाहते थे, मगर वैसा होता न देख वह कार्यक्रम छोड़कर स्टूडियो से निकल गए। विज ने कहा कि उन्हें ऐसे सवालों की उम्मीद न थी।

गौरतलब है कि इंडिया न्यूज का वीकली शो “सामना सवालों का” काफी चर्चित है। इसकी खासियत तथ्यों पर आधारित सवाल ही हैं।


टैग्स अजय शुक्ल अनिल विज
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago