होम / मीडिया फोरम / ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ पर लोकस्वर संस्था ने किया ये कार्यक्रम...

‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ पर लोकस्वर संस्था ने किया ये कार्यक्रम...

आज यानी 19 अगस्त को पूरी दुनिया ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ मना रही है। इस मौके पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आज यानी 19 अगस्त को पूरी दुनिया ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ मना रही है। इस मौके पर आगरा के होटल गोवर्धन पैलेस में लोकस्वर संस्था द्वारा 9वां वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया गया। इस मौके पर फोटोग्राफी क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके आगरा के बिहारी लाल शर्मा मुख्य अतिथि को तौर पर शामिल हुए।

इस दौरान राजीव गुप्ता द्वारा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। नवयुवक फोटोग्राफी क्षेत्र मे कई अवॉर्ड प्राप्त कर चुके अर्पण भार्गव ने उन्हें तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। फोटोस्टूडियो में जाना पहचाना नाम विजय गोयल ने बिहारी लाल शर्मा को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर फोटोग्राफर और समाज सेवी विक्रम शुक्ला द्वारा उन्हें स्मर्ती पत्र प्रदान किया गया। समाज सेवी शैलेंद्र नरवार द्वारा राम नाम का दुपट्टा पहनाया गया व रंजन शर्मा जी द्वारा भी दुपट्टा उड़ाया गया। सभी लोगों को उन्हें सम्मानित करने हुए बहुत ही हर्ष व्यक्त हुआ।


कार्यक्रम के लोकस्वर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि छायाकारी व छायाचित्र एक ऐसी विधा है जो हमारी खुशी, गम आदि को स्मरण बिहारी लाल शर्मा करने के साथ सुनहरे भविष्य की कल्पना कराती हैं। फोटोग्राफी से हमें भूतकाल, वर्तमानकाल और भविष्यकाल तीनों को देखने मे बहुत ही सहायता मिलती है और आनन्द भी आता हैं।

उन्होंने कहा इस मौके पर हम खुद को अनुग्रहित व खुशी महसूस कर रहें हैं क्योंकि आगरा मंडल के सीनियर छायाकारी क्षेत्र मे एक जाना माना नाम  बिहारी लाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित करने मे हम बहुत खुशी महसूस कर रहें हैं।   

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व सम्मान प्राप्त बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि जिस तेजी से आगरा के लोग छायाकारी के क्षेत्र मे अपना योगदान दे रहें हैं और एक से एक बढ़कर अच्छे से अच्छे फोटोग्राफी कर रहें हैं ये देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही हैं। हमारे समय मे तो डिजिटल कैमरा नहीं था तो फोटो लेने मे बहुत दिक्कत आती थी बहुत ही जतन व मेहनत के साथ फोटो खीचनी पड़ती थी, लेकिन डिजिटल कैमरा होने से ये सब थोड़ा सा आसान ही गया है। उन्होंने आने वाले पीढ़ियों को नवयुवक फोटोग्राफरों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई अच्छा फोटो लेना है या कोई अच्छी फोटोग्राफी करनी है तो दिल, दिमाग ओर लगन के साथ ध्याम पूर्वक मेहनत करनी पढ़ेगी। तो निश्चित रूप से आपकी आशा से बेहतर परिणाम आएगा।  


अविनय प्रसाद ने बताया कि बिहारी लाल के द्वारा सिखाए हुए कई फोटोग्राफर आज चाहे वो प्रोफेशनल हो चाहे शौकीन हो अपने अपने क्षेत्र मे नाम कर रहे हैं। गोल्डन ऐज के अध्यक्ष आर. एन मल्होत्रा जी ने कहा कि इस तरीके के दिवस हमारी भारतीय परम्परा के तो नहीं है परन्तु हम लोगों को इस तरीके के दिवस मनाकर उन लोगो को सम्मानित करने से आने वाले पीढ़ियों को मार्गदर्शन के साथ-साथ मनोबल भी मिलता है।

विक्रांत जैन द्वारा मंच का बहुत अच्छे से संचालन किया गया। वहीं साक्षी जैन द्वारा होटल प्रबंध गोवर्धन होटल के सुरेन्द्र शर्मा जी का मीडिया का व सभी अतिथियों को आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

सियासत के शहंशाह भारत रतन पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर पूरा भारत देश गमगीन हो गया है। उन्हीं की आत्मा की शान्ति के लिए हम उन्हें श्रद्धा शुमन के 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धा शुमन उन्हें अर्पित किया।

इस अवसर पर लोकस्वर के संस्थापक राजीव गुप्ता, अर्पण भार्गव, गौरव लूथरा, विजय गोयल, विक्रम शुक्ला, शैलेंद्र नरवार, रंजन शर्मा, अविनय प्रसाद, विक्रांत जैन, शाक्षी जैन, नवीन गोयल, मानिक चंद, किशोर टेकचंदानी, गोल्डन ऐज के आर. एन मल्होत्रा जी, सत्यनारायण सिंघानिया, शकुंतला जैन, संध्या शर्मा, रामचरन मित्तल आदि उपस्थित थे।

 


टैग्स बिहारी लाल
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago