होम / मीडिया फोरम / हास्य के विभिन्न पहलुओं से नए रूप में रूबरू कराती है ये किताब

हास्य के विभिन्न पहलुओं से नए रूप में रूबरू कराती है ये किताब

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को सुबीर अधिकारी की किताब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को सुबीर अधिकारी की किताब ‘BEYOND MY BLINKERS’ का अनावरण किया गया। सुबीर अधिकारी ने बताया कि इस किताब का नाम ‘BEYOND MY BLINKERS’ इसलिए रखा गया है कि बचपन से ही हमारी आंखों पर एक तरह से पट्टी बंधी होती है। यानी हमें बचपन से ही कहा जाता है कि ये मत करो, वो मत देखो। ऐसे में हम जीवन में हास्य के कई पहलुओं को नहीं देख पाते हैं। बड़े होने पर हम परिवार और नौकरी में उलझ जाते हैं और वृद्धावस्था में भी हम तमाम कारणों से जीवन में हास्य के इन पहलुओं से अछूते ही रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी किताब इसी विषय को लेकर है। इसमें हास्य के विभिन्न पहलुओं को नए अंदाज में पिरोया गया है, जिनसे हम अक्सर अछूते रह जाते हैं। उनका कहना था कि इस किताब में हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसी तमाम बातें शामिल हैं, जिनसे जीवन में कभी न कभी हम सभी का वास्ता पड़ा है।        

कार्यक्रम में शामिल ‘बिजनेसवर्ल्ड’ व एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा का कहना था कि जीवन में ह्यूमर यानी हास्य बहुत जरूरी है और मुझे ये पसंद है। उनका कहना था कि जीवन में ह्यूमर सभी जगह होता है, बस इसे तलाशने की जरूरत होती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इससे मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने जीवन में ह्यूमर की उपयोगिता व जरूरत पर अपने विचार रखे।  

तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां-


  



(फोटो: सुरेश गोला)


टैग्स सुबीर अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago