होम / मीडिया फोरम / अपनी इस विवादित टिप्पणी के लिए BBC के एडिटर ने मांगी माफी

अपनी इस विवादित टिप्पणी के लिए BBC के एडिटर ने मांगी माफी

बीबीसी के स्पोर्ट्स एडिटर डैन रोन (Dan Roan) ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

बीबीसी के स्पोर्ट्स एडिटर डैन रोन (Dan Roan) ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है, जिसमें वे लीसेस्टर सिटी हेलिकॉप्टर हादसे के पीड़ित का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। रोन की यह टिप्पणी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

दरअसल, किंग पावर स्टेडियम के पास खड़े होकर रोन अपने साथी से कह रहे थे कि हेलिकॉप्टर हादसे में मारी गईं थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन नुरसारा सुखनमाई, अंग्रेजी फुटबॉल क्लब लीसेस्टर सिटी के थाई अरबपति मालिक विचई श्रीवनधनप्रथा की ‘प्रेमिका’ थीं।

रोन की यह टिप्पणी वायरल होते ही फुटबॉल प्रेमी नाराज हो गए। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जताना शुरू कर दिया था। इसके बाद रोन ने ट्विटर पर अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।  

रोन का कहना है कि ऑफएयर बातचीत के दौरान प्राइवेट रूप से की गईं कुछ टिप्पणियों के लिए वे माफी मांगते हैं। वहीं, बीबीसी के प्रवक्ता का कहना है कि यह सही टिप्पणी नहीं थी। इसके लिए रोन ने माफी मांग ली है।

गौरतलब है कि शनिवार को लंदन में प्रीमियर लीग गेम के बाद किंग पावर स्टेडियम के पास अंग्रेजी फुटबॉल क्लब लीसेस्टर सिटी के मालिक विचई श्रीवनधनप्रथा का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में नुरसारा सुखनमाई व श्रीवनधनप्रथा समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।


टैग्स बीबीसी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago