होम / मीडिया फोरम / महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अधिकारी के खिलाफ प्रसार भारती ने उठाया ये कदम
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अधिकारी के खिलाफ प्रसार भारती ने उठाया ये कदम
ऑल इंडिया रेडियो के एक अधिकारी द्वारा 9 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ऑल इंडिया रेडियो के एक अधिकारी द्वारा 9 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में प्रसार भारती ने अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए उसके पद को घटाने के साथ वेतन में भी कटौती की है। महिला आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपने बयान में महिला आयोग ने कहा कि डिसप्लनेरी अथॉरिटी ने उनकी सभी सिफारिशों को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारी पर बड़ा जुर्माना लगाया है और एक साल के दो चरणों में पे स्केल में कमी करने और इस दौरान कोई भी वृद्धि न करने की बात कही है। इसके अलावा उसका ट्रांसफर किया गया और एक साल के लिए सभी तरह की वेतन बढ़ोत्तरी को भी रोक दिया गया है।
पिछले महीने महिला आयोग ने प्रसार भारती के सीईओ को चिट्ठी लिखकर अधिकारी के खिलाफ जांच करने की बात कही थी। आयोग ने इस बारे में तब कदम उठाया जब ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कम्पेरेस यूनियन (AICACU) से ऑल इंडिया रेडियो के देश भर में कई स्टेशनों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने यौन दुर्व्यवहार की शिकायत की।
इसके बाद महिला आयोग के खत का जवाब देते हुए अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपी। इसमें उन्होंने रेडियो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्टेशन प्रमुख के तौर पर एक महिला अधिकारी की भी नियुक्ति करने के साथ ट्रांसपोर्ट फैसेलिटी प्रदान करने की बात कही है। महिला आयोग के अनुसार, प्रसार भारती ने अपने सभी सेंटर्स को यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर तिमाही रिपोर्ट देने की भी बात कही है।
टैग्स ऑल इंडिया रेडियो