होम / मीडिया फोरम / छत्तीसगढ़ में मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर राजनीतिक पार्टी ने यूं जताया आभार

छत्तीसगढ़ में मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर राजनीतिक पार्टी ने यूं जताया आभार

छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे और आखिर चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे और आखिर चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव ने वहां के लोगों का आभार जताया है।

नरेश यादव की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी पार्टी प्रदेश के सभी मतदाताओं का, जिन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा जो इससे वंचित रह गए, सभी के प्रति आभार प्रकट करती है।

उनका कहना है, ‘हम इन विधानसभा चुनावों में जीतें या हारें, यह अधिक मायने नहीं रखता, लेकिन हम अगले पांच वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में तत्परता से खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी समस्या के मद्देनजर हमारे टोल फ्री नंबर 18001001010 या पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क कर सकता है। हम उनकी समस्या के निवारण के लिए निरंतर उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी विचारधारा पर जो भरोसा जताया है, हम उसका सम्मान करते हैं और प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम इसी प्रकार किसान, मजदूर और गरीबों के हक की आवाज को बुलंद करने में अग्रदूत की भूमिका निभाते रहेंगे।’

आखिर में उन्होंने सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक व्यवस्था में जुटे लोगों, मीडियाकर्मियों व अन्य सहयोगियों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


टैग्स छत्तीसगढ़ भारतीय पंचायत पार्टी चुनाव
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago