होम / मीडिया फोरम / AI वीडियो को लेकर विवादों में फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी , सिख समुदाय ने जताई नाराजगी
AI वीडियो को लेकर विवादों में फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी , सिख समुदाय ने जताई नाराजगी
प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी एक नए वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं, जिसमें उन्होंने सिख इतिहास और गुरुओं पर आधारित एआई विज़ुअल्स का प्रयोग किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी एक नए वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं, जिसमें उन्होंने सिख इतिहास और गुरुओं पर आधारित एआई विज़ुअल्स का प्रयोग किया था। वीडियो का शीर्षक था "The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals" (वह सिख योद्धा, जिसने मुगलों को आकंतिक किया)। वीडियो में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से तैयार किए गए दृश्य शामिल किए गए थे, जिन्हें लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इसकी सख्त निंदा की। SGPC के एक सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सिख इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर उसे एआई के ज़रिये प्रस्तुत करना न केवल अनुचित है बल्कि इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं।
SGPC के साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी वीडियो को लेकर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का चित्रण 'सिख रहत मर्यादा' के नियमों का उल्लंघन करता है, जो गुरु साहिबान के दृश्य रूप में प्रदर्शन पर रोक लगाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में कई तथ्य भ्रामक हैं और भाषा का स्तर भी मर्यादित नहीं था।
Strongly condemn a recent video by Youtuber Dhruv Rathee titled “The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals” for its inappropriate use of AI-generated visuals depicting our Guru Sahiban besides historical inaccuracies.
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) May 19, 2025
Such portrayals violate Sikh rehat maryada which prohibits… pic.twitter.com/NsEmtZQYXH
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस वीडियो को लेकर अपनी असहमति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को एक बच्चे के रूप में रोते हुए दिखाना सिख धर्म की आत्मा और चढ़दी कला की भावना के विपरीत है। उन्होंने इसे "सिख इतिहास और भावनाओं का गहरा अपमान" करार दिया।
I condemn Dhruv Rathee’s recent video on “The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals” that is not only factually flawed but blatantly disrespectful to Sikh history and sentiments. Showing Sri Guru Gobind Singh Ji, the embodiment of courage and divinity, crying as a child is an… https://t.co/Hf4aiB6pNC pic.twitter.com/e9p5Sd75N8
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 19, 2025
बढ़ते विरोध के बीच, ध्रुव राठी ने अंततः अपने यूट्यूब चैनल से यह वीडियो हटा दिया है। हालांकि, इसे लेकर अभी भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है और सिख समुदाय वीडियो बनाने की प्रक्रिया और इसके पीछे की मंशा पर सवाल उठा रहा है।
टैग्स