होम / मीडिया फोरम / उदीयमान भारत के लिए आगे आएं युवा: निवेदिता भिड़े

उदीयमान भारत के लिए आगे आएं युवा: निवेदिता भिड़े

विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की उपाध्यक्ष ने आईआईएमसी में आयोजित 'शुक्रवार संवाद' में रखे अपने विचार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘विवेकानंद केंद्र’, कन्याकुमारी की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े ने उदीयमान भारत के लिए युवा पीढ़ी के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि यदि हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है, तो इसके लिए बौद्धिक योद्धाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारतीय चला रहे हैं। हमारी प्रतिभाओं का लाभ दुनिया के दूसरे देश उठा रहे हैं। यह प्रतिभाएं जब अपने देश में रहकर कार्य करेंगी, तभी उदीयमान भारत का निर्माण होगा। सुश्री भिड़े शुक्रवार को ‘भारतीय जनसंचार संस्थान‘ (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रही थी।

'उदीयमान भारत और युवा' विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुश्री निवेदिता भिड़े ने कहा कि शिक्षा का मतलब यह नहीं है कि दिमाग में कई ऐसी सूचनाएं एकत्रित कर ली जाएं, जिसका जीवन में कोई इस्तेमाल ही न हो। हमारी शिक्षा जीवन निर्माण, व्यक्ति निर्माण और चरित्र निर्माण पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में असीम प्रतिभा और ऊर्जा है। इसका समुचित विकास और उपयोग किए जाने की जरूरत है।

सुश्री भिड़े के अनुसार भारत में जब भी युवा शक्ति की बात होती है, तो स्वामी विवेकानंद का नाम हम सभी के ध्यान में आता है। स्वामी विवेकानंद भारत के युवा को अपने गौरवशाली अतीत और वैभवशा‍ली भविष्य की एक मजबूत कड़ी के रूप में देखते थे। स्वामी जी का विचार था कि सामाजिक स्वतंत्रता और सामाजिक समानता के बीच समन्वय बिठाकर ही सामाजिक उत्थान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सही मायने में राष्ट्र शक्ति बनाने का एक व्यापक प्रयास आज देश में देखने को मिल रहा है। संकट के काल में भारत ने संपूर्ण विश्व को नई राह दिखाई है। वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है। भारत की महानता हमारे ज्ञान और विज्ञान में है, लेकिन इस महानता का असली मकसद विज्ञान, तकनीक और नवाचार को समाज से जोड़ने का भी है और इसमें युवाओं की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम का संचालन आउटरीच विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने किया एवं स्वागत भाषण प्रो. (डॉ.) संगीता प्रणवेन्द्र ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन ‘आईआईएमसी’, कोट्टायम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिलकुमार वाडावतूर ने किया।  


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन शुक्रवार संवाद निवेदिता भिड़े
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago