होम / मीडिया फोरम / न्यूज कवरेज के लिए गई महिला पत्रकार पर हमला
न्यूज कवरेज के लिए गई महिला पत्रकार पर हमला
वाहन पार्किंग के विवाद में एक महिला द्वारा अंग्रेजी न्यूज चैनल की पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वाहन पार्किंग के विवाद में एक महिला द्वारा अंग्रेजी न्यूज चैनल की महिला पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया है। मामला हैदराबाद के पुंजगुत्ता (Punjagutta) इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 वर्षीय यह पत्रकार अपनी टीम के साथ वैन में मंगलवार की दोपहकर करीब डेढ़ बजे न्यूज कवरेज के लिए इस इलाके में गई थी।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में पत्रकार का कहना है कि इसी दौरान वहां एक महिला आई और उनके वाहन के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर पार्किंग को लेकर बहस शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित महिला ने पत्रकार के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और उनके चेहरे पर हमला कर दिया। यही नहीं, महिला ने इस दौरान पत्रकार के बाल भी खींचे। पत्रकार की शिकायत के अनुसार, महिला ने उनकी वैन के शीशे और ड्राइवर के मोबाइल को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जाता है कि आरोपित महिला एक निजी कंपनी में कर्मचारी है और पुंजागुत्ता इलाके में रहती है।
टैग्स महिला पत्रकार पत्रकार पर हमला