होम / मीडिया फोरम / TV पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी महिला रिपोर्टर, तभी हुआ ये हादसा
TV पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी महिला रिपोर्टर, तभी हुआ ये हादसा
प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) के दौरान रिपोर्टिंग करना बेहद रिस्की और मुश्किल भरा होता है। कई बार अच्छी रिपोर्ट के लिए रिपोर्टर्स अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) के दौरान रिपोर्टिंग करना बेहद रिस्की और मुश्किल भरा होता है। कई बार अच्छी रिपोर्ट के लिए रिपोर्टर्स अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि ‘फॉक्स46’ (Fox46) की रिपोर्टर एम्बर रॉबर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की एक क्लीप को शेयर की, जिसे देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी। इसमें उन्हें उत्तरी कैरोलिना के अलेक्जेंडर काउंटी में बाढ़ के हालात की रिपोर्टिंग करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में रॉबर्ट्स एक टूटे हुए पुल को दिखाती हैं। कुछ सेकंड में ही पुल का एक हिस्सा अचानक ढह जाता है। रॉबर्ट्स को इस हादसे के दौरान बैकग्राउंड में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है क्योंकि वह उस वक्त पुल पर ही खड़ी थीं। किस्मत से रॉबर्ट्स और कैमरापर्सन दोनों को ही कोई नुकसान नहीं हुआ।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 13 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो क्लिप को 1300 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अबतक 46,700 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है।
लाइव टेलीविजन पर ब्रिज को गिरते देखकर लोग भी हैरान थे। सभी ने चैन की सांस ली जब उन्होंने देखा कि रॉबर्ट्स बिल्कुल सही सलामत हैं। लोगों ने इस पर अपने कमेंट और रिएक्शन दिए।
I am SO #thankful me and my @FOX46News #photojournalist, @JonMonteFOX46 are okay. I'm sending #prayers up to the people of #Alexander #County impacted by today's #flooding. pic.twitter.com/9KxABhpQyB
— Amber Roberts (@AmberFOX46) November 13, 2020
टैग्स टीवी रिपोर्टर वायरल वीडियो लाइव वीडियो