होम / मीडिया फोरम / जानी मानी न्यूज रीडर पार्वती प्रसाद ने दुनिया को कहा अलविदा
जानी मानी न्यूज रीडर पार्वती प्रसाद ने दुनिया को कहा अलविदा
करीब 70 वर्षीय पार्वती प्रसाद कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हैदराबाद में रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दूरदर्शन की जानी-मानीं न्यूज रीडर रहीं और लेखक पिंगली पार्वती प्रसाद का निधन हो गया है। करीब 70 वर्षीय पार्वती प्रसाद कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हैदराबाद में रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पति और तीन बेटे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पार्वती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया था।
बता दें कि आकाशवाणी में तेलुगू न्यूज रीडर पार्वती प्रसाद दूरदर्शन में पहली पंक्ति के उन न्यूज रीडर्स में शामिल थीं, जब 1980 में चैनल ने अपना न्यूज बुलेटिन शुरू किया था। पार्वती प्रसाद ने ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) में बतौर प्रड्यूसर अपना करियर शुरू किया था।
दूरदर्शन के समाचार विभाग में वरिष्ठ न्यूज रीडर के तौर पर उन्होंने करीब 35 साल अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कई पत्रिकाओं के लिए आर्टिकल व नाटक भी लिखे। उन्होंने यूनिसेफ के कई कार्यक्रमों में भी अपना योगदान दिया और कुछ समय तक रहमत नगर गवर्नमेंट स्कूल में बतौर प्रिंसिपल भी काम किया।
टैग्स ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन एआईआर पत्रकार का निधन पार्वती प्रसाद