होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार नसीर अहमद, श्रीनगर में हुआ निधन

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार नसीर अहमद, श्रीनगर में हुआ निधन

करीब 60 वर्षीय नसीर अहमद कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने शनिवार की सुबह श्रीनगर में अंतिम सांस ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

वरिष्ठ पत्रकार और श्रीनगर में ‘जी न्यूज’ (Zee News) के पूर्व ब्यूरो चीफ नसीर अहमद का निधन हो गया है। करीब 60 वर्षीय नसीर अहमद कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने शनिवार की सुबह श्रीनगर में अंतिम सांस ली।

नसीर अहमद लगभग दो दशकों तक ‘जी न्यूज’ से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया। इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर के दौरान कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया। नसीर अहमद के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके सहयोगियों का कहना है कि नसीर अहमद का जाना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। वह न केवल बेहतरीन पत्रकार थे, बल्कि अपने साथियों के लिए हमेशा सहयोगी और मददगार भी रहे।

नसीर अहमद को श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा का कहना है, 'अपने करियर में नसीर अहमद ने कश्मीर में आतंकवाद के चरम दौर के दौरान कई बड़ी और महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग की। उनकी साहसिक पत्रकारिता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें पत्रकारिता जगत में विशेष सम्मान प्राप्त था। वह बेहद सम्मानित थे। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो से कई बड़ी खबरें कवर कीं। मुझे याद है जब मुज़फ्फराबाद जाने वाली बस सेवा शुरू होने से एक दिन पहले टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर पर हमला हुआ था, तब वह इस खबर को ब्रेक करने वाले पत्रकार थे। हम दोनों, अपने वीडियो जर्नलिस्ट इरफान के साथ, सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घंटों तक इस घटना को कवर किया। नसीर अहदम को उनके सहयोग और अपने सहयोगियों की हमेशा मदद करने के लिए याद किया जाएगा। वह एक महान इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।'

नसीर अहमद को श्रद्धांजलि देते हुए ‘पीडीपी’ की प्रेजिडेंट महबूबा मुफ्ती ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘वरिष्ठ पत्रकार और जी न्यूज के पूर्व ब्यूरो चीफ नसीर अहमद के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। पत्रकारिता में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान दे और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करे। आमीन.’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

23 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

47 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago