होम / मीडिया फोरम / हाथरस मामला: पत्रकार सिद्दीकी कप्पन समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

हाथरस मामला: पत्रकार सिद्दीकी कप्पन समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

हाथरस मामले में यूपी एसटीएफ की एक टीम दंगों की साजिश की जांच कर रही थी, जिसको लेकर अब यूपी एसटीएफ ने मथुरा कोर्ट को 5 हजार पेज की चार्जशीट सौंपी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में दंगों की साजिश रचने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन पर UAPA के तहत चार्जशीट दायर किया है। हाथरस में हुए रेप और हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ की एक टीम दंगों की साजिश की जांच कर रही थी, जिसको लेकर अब यूपी एसटीएफ ने मथुरा कोर्ट को 5 हजार पेज की चार्जशीट सौंपी है। इस चार्जशीट में पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के अलावा छह और लोगों का नाम शामिल है।

दायर की गई इस चार्जशीट में PFI और उससे जुड़े संगठन के 8 आरोपितों के नाम हैं, जिनमें सिद्दीकी कप्पन, अतीकुर्रहमान, मसूद अहमद, रउफ शरीफ, असद बदरुद्दीन, फिरोज, दानिश का नाम शामिल है। मामले की अगली 1 मई 2021 को निर्धारित की गई है।

इस चार्जशट में यूपी पुलिस की ओर से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हाथरस में दंगा भड़काना चाहते थे और उसकी साजिश रच रहे थे। चार्जशीट के अनुसार सिद्दीकी कप्पन ने ही दंगों की साजिश रची थी और पीएफआई मेंबर रउफ शरीफ इन दंगों की फंडिंग के लिए काम कर रहा था।

5000 पन्नों की चार्जशीट में पीएफआई के सदस्यों पर मस्कट और दोहा में वित्तीय संस्थानों से 80 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।

चार्जशीट दायर होने के बाद आरोपियों के वकील मधुवन चतुर्वेदी ने कहा कि हमें अभी तक चार्जशीट की कॉपी नहीं मिली है। जैसे ही हमें कॉपी मिलती है तो हम उसको देखेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली में रहने वाले सिद्दीकी कप्पन मलयालम पोर्टल अजीमुखम के लिए काम करते थे। कप्पन केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के सचिव भी थे। पुलिस ने कप्पन पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था और राजद्रोह के आरोप भी लगाए थे।

मूल रूप से केरल के रहने वाले पत्रकार सिद्दीकी कप्पन पिछले साल दलित लड़की के साथ हुई रेप की वारदात के बाद घटना को रिपोर्ट करने के लिए हाथरस जा रहे थे। तभी मथुरा में ही यूपी पुलिस ने सिद्दीकी कप्पन और उनके साथियों को आतंकवाद निरोधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कहा था कि ये लोग हाथरस में दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा था कि गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्य हैं।

बता दें कि हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई रेप की घटना के बाद यूपी सरकार की काफी आलोचना हुई थी। प्रशासन ने हाथरस मामले में बेहद ही असंवेदनशील तरीके से कार्रवाई की थी। जब हाथरस पीड़िता की मौत दिल्ली के अस्पताल में हो गई थी तो पुलिस ने परिवारवालों को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इतना ही नहीं जब विपक्षी दलों के कई नेता पीड़िता के परिवार वालों से मिलने जा रहे थे तो उनके साथ भी मारपीट की गई थी।


टैग्स चार्जशीट हाथरस सिद्दीकी कप्पन यूपी एसटीएफ
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago