होम / मीडिया फोरम / NDTV की सीनियर प्रड्यूसर का पीछा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

NDTV की सीनियर प्रड्यूसर का पीछा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-129 में शुक्रवार तड़के NDTV की एक सीनियर प्रड्यूसर के साथ चौंकाने वाली घटना हुई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

नोएडा सेक्टर-129 में शुक्रवार तड़के NDTV की एक सीनियर प्रड्यूसर के साथ चौंकाने वाली घटना हुई। पत्रकार जब अपने ऑफिस से कार में बैठकर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर लौट रही थीं, तभी दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों- दीपक और शुभम, जो दिल्ली के डाबरी इलाके के रहने वाले हैं, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बारटेंडर हैं और घटना के समय शराब के नशे में थे।

पत्रकार ने बताया कि जब वे अपनी फोर्ड फिगो कार से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे।

महिला पत्रकार ने बताया, 'वे बार-बार मुझे रुकने का इशारा कर रहे थे। पहले तो मैंने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि वे मेरी कार को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उन्हें डराने के लिए अपना फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।' 

पत्रकार ने कहा कि ट्रैफिक के कारण जब उन्होंने स्पीड कम की तो स्कूटी पर पीछे बैठा शुभम अचानक कूदा और कार की विंडस्क्रीन पर जोर से हाथ मारा। इसके बाद वह दरवाजाा खोलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दरवाजा लॉक था।

उन्होंने कहा, 'मैंने तुरंत स्पीड बढ़ाई और किसी तरह डीएनडी फ्लाईवे तक पहुंची, लेकिन वे दोनों अब भी पीछा कर रहे थे। मैंने अपने एक सहकर्मी को फोन करके बताया तो उन्होंने कहा कि बस ड्राइव करती रहो और कहीं मत रुको।'

पत्रकार ने आगे बताया कि पीछा करते हुए शुभम ने लकड़ी का डंडा निकालकर कार की पिछली शीशा और खिड़की तोड़ दी।

जब पत्रकार आश्रम इलाके तक पहुंचीं, तो उन्होंने पुलिस को फोन करके अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद जब वे लाजपत नगर पहुंचीं, तो कुछ टैक्सी ड्राइवरों ने उनकी परेशानी देखकर तुरंत मदद की।

उन्होंने बताया, 'मैंने टैक्सी ड्राइवरों से मदद मांगी। उन्होंने कहा कि कार साइड में रोक दो। मैंने गुप्ता मार्केट, लाजपत नगर में कार रोकी, तब तक वे दोनों स्कूटी सवार भाग चुके थे।'

थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पत्रकार का बयान लिया और एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago