होम / मीडिया फोरम / टीवी पत्रकार विपिन चंद का कोरोना से निधन, पत्रकारों के लिए फिर उठी ये मांग
टीवी पत्रकार विपिन चंद का कोरोना से निधन, पत्रकारों के लिए फिर उठी ये मांग
टीवी पत्रकार और केरल में ‘मातृभूमि न्यूज’ के मुख्य संवाददाता विपिन चंद (42) का कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण शनिवार की देर रात निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी पत्रकार विपिन चंद (42) का कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण शनिवार की देर रात निधन हो गया है। वह केरल में ‘मातृभूमि न्यूज’ के मुख्य संवाददाता के तौर पर कार्यरत थे और महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी रिपोर्टिंग में खूब सक्रिय रहे थे। इसी दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए थे।
करीब दो हफ्ते पहले जांच के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वह होम क्वारंटाइन थे। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निमोनिया के बाद हालत बिगड़ने पर विपिन को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की देर रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया।
विपिन के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं। विपिन के निधन पर एर्नाकुलम जिले के अलंगाड़ के रहने वाले चंद ने 2005 में पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की थी। वह 2012 में मातृभूमि न्यूज के साथ जुड़े। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारई विजयन समेत तमाम नेताओं और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Hon'ble Governor Shri Arif Mohammed Khan condoled the sad, and untimely demise of Shri #VipinChand, Senior Chief Reporter, @mathrubhuminews . "This is a sad loss to Malayalam journalism. My heartfelt condolence to the bereaved family", he said: PRO,KeralaRajBhavan pic.twitter.com/IQMsbRGn4x
— Kerala Governor (@KeralaGovernor) May 9, 2021
विपिन चंद की मौत के बाद राज्य में पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित कर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। वहीं, केरल में यह मांग लंबे समय से की जा रही है।
टैग्स श्रद्धांजलि मातृभूमि पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस विपिन चंद